Thursday, 27 January 2022

रिसते रिश्ते

  

 

रिसते रिश्ते

 

  

  

दो शब्द

       आधुनिकता की दौड़ में  प्रगति के साथ साथ हमारा सामाजिक पतन भी हो रहा है| पूरे गाँव में आपसी भाई चारा होता था |सभी एक दूसरे का सम्मान करते थे|  गाँव के बूढ़े बुजर्गों को ताऊ ,दादा,चाची,दादी और माँ का सम्मान और संबोधन दिया जाता था | पड़ोस की लड़की सभी की बेटी,बहिन या बुआ हुआ करती थी| जैसे हम अपनी बहिन या बुआ को सम्मान देते थे वैसा ही सभी को मिलता था| शादी विवाह केवल एक परिवार का कार्यक्रम नहीं होता था| इसमें पूरे गाँव का योगदान होता था| यह योगदान केवल शारीरिक ही नहीं यह आर्थिक और मानसिक भी हुआ करता था| उस समय बरात तीन दिन तक रूकती थी| हर समय का बारात का खाना और चाय नास्ता अलग अलग परिवारों से होता था | बारात का स्वागत सभी आत्मीयता से करते थे |रात्री को बारात जनवासे में नहीं मिलती थी|एक एक बाराती अलग अलग घरों में चले जाते थे | वहां उनकी भरपूर आवाभगत होती थी| उस समय चाय का इतना प्रचलन नहीं होता था| हुक्का पानी की आवाभगत में कोई कमी नहीं होती थी| आराम और सोने का उचित प्रबंध होता था|

       समय के साथ हमारा परिधान,परिवेश और खानपान सभी बदल गया |संयुक्त परिवार से एकाकी परिवार हो गए |अपने घर के बुजर्ग पराये हो गए |दूसरों की तो बात ही क्या? विवाह और गमी केवल अपनो तक सिमित रह गयी| अपनो की परिभाषा भी बदल गई| जो मेरे आता है मैं  उसके जाउंगा |वह ही मेरा अपना है| इसमें भाई और बहिन का कोई विचार नहीं है| विवाह घर की देहली की बजाय आजकल समारोह स्थल पर होने लग गए| भाई चारा और आपसी लगाव ख़त्म हो गया | खर्चे बढ़ गए और आमदनी सीमित रह गई| सामर्थ्य अनुसार खर्च की बजाय आपसी स्पर्धा बढ़ गई| पैसे की कमी अनैतिक साधनों से की जाने लगी| समाज में दिखावा ज्यादा हो गया| नशे की लत बढ़ने लगी| यह भी प्रतिष्ठा और समान का सूचक बन गया| गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होने लग गया| आपसी रिश्ते दरक गए| रिश्तों में दरार आ गयी | अपने घर में बेटी सुरक्षित नहीं रही|

       ऐसे परिद्रश्य में हिन्दू मुस्लिम सामंजस्य की कामना बेमानी है| परन्तु कुछ घटनाए इस को पुनर्जीवित कर देती है| प्रस्तुत कहानी इन्हीं रिश्तों के ताने बाने पर बुनी गई है| आशा है पाठकों को पसंद आएगी|

 

लेखक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिसते रिश्ते

       कहानी ज्यादा पुरानी नहीं है| समय ने इस पीढ़ी को कई परिवर्तन एक साथ दिखा दिए| टी वी,रेडियो,टेप रिकार्डर ,घडी,वी सी आर,फ़ोन, अलार्म और न जाने क्या क्या आया और चले गए| इन सब का स्थान एक मोबाइल ने ले लिया|पहले गाय को बच्छडा और एक पोता हो जाए तो ये माना जाता था की उस आदमी के दिन संवर गए| परतु अब तो गाय बेचारी स्वयं कचरे में मुह मारती रहती है| आदमी के पास पैसा चाहिए |कैसे आया इससे कोई लेना देना नहीं है| पहले कर्ज को एक कलंक  समझा जाता था| परतु अब कर्ज एक सरकारी अनुदान की तरह माना जाता है| मुफ्त की सरकारी योजनाये आमजन को मुफ्तखोर बना रही है|आज का युवा काम चोर होता जा रहा है| कोई काम करना भी चाहे तो काम मिलता कहाँ  है| इसके साथ ही समाज में आपसी सामंजस्य भी ख़तम हो रहा है| गावों में रिस्तों में जो प्रगाढ था वह अब रिसने लगा है| रिश्तों  के गिरते स्तर पर यह कहानी है|

      मिश्रा जी का परिवार गाँव में अच्छी साख रखता था|गाँव में पंडिताई करके गुजर बसर कर रहा था|उनका एक पुत्र कैलाश था |पढ़ाई में वह चल नहीं पाया|
शीघ्र ही वह अपने पिताजी का काम में हाथ बताने लगा| संयोग से कैलाश को गाँव में ही डाकिये की नौकरी मिल गई| पुस्तैनी काम के अलावा वह गाँव में डाक बांटने लगा| विवाह शादी में वह फेरे करवाने लगा|चूँकि वह ज्यादा नहीं पढ़ा था संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण भी ठीक से नहीं कर सकता था| ज्यादातर वह मन में ही उच्चारण कर क्रिया क्रम पूरे कर लेता था|पत्र बाँटते समय किसी किसी के निवेदन पर पत्र पढ़ कर भी सुना देता था| किसी किसी के निवेदन पर पत्र लिख भी दिया करता था|जवानी की देहली पर कैलाश की जिन्दगी पींगें ले रही थी|

       भारत पाक बटवारे के बाद गाँव में कुछ मुस्लिम परिवार गाँव वालों की सहमती से ही रुक गए थे |अब उनके लगभग पचास घर हो गए थे| जमीर की बहिन नजदीक  के गाँव में ही ब्याही थी| उन का रंगाई का पुस्तैनी काम था | औधोगिकीकरण के कारण यह काम बंद हो गया था| जुबेदा जमीर की बहिन के पति का एक बिमारी में देहांत हो गया था| वहां उनकी देख भाल करने वाला कोई नहीं था| अतः जमीर अपनी बहिन जुबेदा को अपनी भांजी सहित अपने घर ले आया था| जमीर की पत्नी का भी देहांत हो चूका था| कुछ साल जुबेदा के आराम से गुजरे| अचानक उसके भाई जमीर का भी देहांत हो गया| अब जुबेदा और उसकी लड़की रेशमा  पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पडा था| घर चलाने में भारी कठिनाई आ रही थी| मुस्लिम होने के कारण लोग घरों में काम करवाने में भी संकोच करते थे|

       डाक बाँटते एक दिन वह उनके घर की तरफ से जा रहा था की उसे जुबेदा ने आवाज लगाईं| घर आने पर जुबेदा ने उसे एक फ़ार्म भरने को दिया| वह फार्म बिधवा पेंशन का आवेदन पत्र था| फ़ार्म में वह जो जो पंक्तिया भर सकता था भर दिया बाकी कल भर कर लाने का वादा करके फ़ार्म अपने साथ ले कर चला गया| उसने अपने विद्यालय के अध्यापक की मदद से फ़ार्म पूरा किया और पेंशन की प्रक्रिया को भी समझा| वादे के अनुसार वह फ़ार्म ले कर उनके घर पहुंचा| जहाँ जुबेदा और रेशमा पहले से ही इंतज़ार कर रही थी| दरवाजे पर रेशमा आई और उसे अन्दर ले कर गई| कैलाश को चारपाई पर बैठाया गया| उसके दाए बाए रेशमा और जुबेदा बैठ गई|उसने उनको फ़ार्म दिया और आगे की प्रक्रिया समझाई| उस आवेदन के साथ उसके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,राशन कार्ड आदि आवश्यक दतावेज लगाने थे| उनके पास मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं था |यह बनवाने के लिए जुबेदा के ससुराल से पटवारी और सचिव से लिखवाकर देना था| जुबेदा के लिए वहां जाना और कागजी कार्यवाही करवाना एक मुसकिल काम | जुबेदा रुवाशी हो गई और अपनी मजबूरी जाहिर करने लगी| परन्तु कैलाश फ़ार्म दे कर अपने काम पर चला गया|

       दूसरे दिन कैलाश को रेशमा रास्ते से पकड़ कर अपने घर ले आई| अभी तक वह उसे मामा कह केर संबोधित करती थी| परन्तु आज मामा की जगह वह पंडितजी संबोधित कर रही थी| वैसे गाँव में लोग उसे पंडितजी के नाम से ही संबोधन करते थे| जुबेदा भी उसे कभी भाई और कभी पंडितजी के नाम से संबोधन करने लगी| अचानक रेशमा ने कहा यदि बुरा न मानो तो आप को चाय पिला देते है|हमारे घर से न पीवो तो पड़ोस के हिदू परिवार से बनवा दे| इस पर कैलाश ने कहा ,“हिन्दू मुस्लिम की कोई बात नहीं” | मैं शाकाहारी हूँ और आपके यहाँ अक्सर मांस बनता है|इसलिए चाय का लिए परेशान न हो |इस पर रेशमा ने कहा आप मांस की बात  करते ,दो समय का खाना मिल जाए तो कम है|  आप ने मुझे क्यों बुलाया है ,काम बताओ |रेशमा कहने लगी पिताजी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आप की मदद चाहिए |कैलाश ने कहा पटवारी और सचिव से लिखवा लिया क्या? रेशमा कहने लगी समस्या तो वहां जाने की ही है| मैं आप दे साथ चलती हूँ दोनों जाकर लिखवा लायेगें |थोड़ी ना नुकर के बाद कैलाश रेशमा के साथ जाने को सहमत हो गया|

       कैलाश के सहयोग से जुबेदा की विधवा पेंशन बन गई| बार बार घर आने जाने से कैलाश और रेशमा के मन में प्यार का अंकुर फूटने लगा| कैलाश अब उनके छोटे मोटे बाहर के काम भी करने लगा| कुछ समय पश्चात वह उनके घर की चाय भी पीने लगा|आरम्भ में जुबेदा इससे बेखबर थी| परन्तु यह उम्र जुबेदा की भी आई थी| उसने अपनी मजबूरी और बेटी की उम्र को देख सब कुछ अनदेखा कर दिया| कैलाश उनके यहाँ रोज आने लगा|अब मामा भांजी के रिश्ते बदल चुके थे|कैलाश के इस नए रिश्ते की खबर आस पास में भी फ़ैलाने लगी| हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों में इस की चर्चा हो रही थी| लोग चटकारे ले कर इसकी चर्चा करने लगे|अब कैलाश उनकी आर्थिक सहायता भी करने लगा|सामाजिक बदलाव के साथ साथ गाँव का परिदृश्य भी बदल गया था| जिन लड़कों का कहीं रिश्ता नहीं हो रहा था उनके रिश्ते बंगाल, बिहार और मध्यप्रदेश से होने लगे| या यूँ कहो बहुए खरीद कर लायी जाने लगी|इस प्रकार के रिश्तों में जातपात और धर्म का कोई अवरोध नहीं था| पहले रिश्ता करते समय कुल,खानदान,जाति,धर्म और बराबरी का बिचार किया जाता था| इन  सब के अलावा गोत्र ,शासन और कुंडली का मिलान भी किया जाता था|

       भ्रूण ह्त्या से यह समस्या और विकट होती जा रही है| अब हर गाँव में बिहार,ओड़िसा और मध्यप्रदेश से लायी गयी बहुए मिल जायेगी| माँ बाप लाखों खर्च कर के लड़के का घर बसाते है| परन्तु वही लड़का अपनी मर्जी से कोई अंतर जातीय विवाह कर लेता है तो समाज में तूफ़ान आ जाता है| उनका परिवार से बहिष्कार कर दिया जाता है| नयी पीढ़ी अपने रास्ते स्वयं बना रही है| एक गाँव या  एक गोत्र में शादी करने पर ह्त्या तक कर दी जाती है|इस सम्बन्ध में कई खाप पंचायते अपने अपने फरमान जारी कर चुकी है, जो कानून के खिलाफ और काफी खतरनाक भी है| लेकिन इन सब के उलटा कैलाश और रेशमा के सम्बन्ध पर कोई उबाल नहीं आया| फिर समाज में रिसते पहले की तरह इतने मजबूत नहीं थे | अब तक गाँव में भी पाश्चात्य सभ्यता और फिल्मों का प्रभाव आ चुका था| सभी अपने तक ही सीमित रहना उचित समझते थे|

       कैलाश पूर्ववत गाँव में विवाह शादी आदि समारोह में जाता रहा| और दूसरी और रेशमा के घर भी आना जाना बना रहा| कभी कभी वह रात को भी वहां रुकने लगा| एक दिन रेशमा ने एक लड़के को जन्म दिया| वह बिना शादी किये माँ बन चुकी थी| पुनः गाँव में एक विषय चर्चा के लिए आ गया था| दूसरी और कैलाश ने अपनी जिम्मेवारी पूरी निष्ठा से निभाई| उसके माँ बाप, माँ और पुत्र  को घर लाने को तैयार नहीं थे| काफी विवाद के बाद कैलाश रेशमा के घर पर ही रहने लगा| वहीँ रह कर वह डाक और जजमानी  करने लगा| हम उम्र मजाक में तो कैलाश से चुटकी ले लेते थे परन्तु कोई इस रिश्ते पर आपति नहीं करता था| करे भी कैसे? यही रिश्ता बंगाल और आसाम से होता तो सब ठीक था? इस पर जाती धर्म का कोई अवरोध नहीं था| फिर रेशमा का गाँव और धर्म भी दूसरा ही था| विवादों में फ़सने की बजाय लोगों ने दूर रहना ही उचित समझा |

       समय ने पुनः करवट ली और तीन साल के बाद रेशमा ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया |इस बार रेशमा और उसकी माँ पहले की बजाय काफी सहज महसूस कर रही थी| गाँव और समाज से कोई छिन्टा कसी नहीं थी| विधवा पेंशन और कैलाश की सहायता से गुजर बसर चल रहा था| परतु परिवार बढ़ने के साथ साथ घर खर्च भी बढ़ने लगा |परन्तु आमदनी वही थी| रेशमा ने इधर उधर काम करने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली| उसने कैलाश की संपत्ति से अपना हिस्सा माँगने को कहा| परन्तु मिश्रा जी कुछ भी देने को तैयार नहीं हुए | मामला अदालत तक गया परन्तु मिश्रा जी के पास रहने के मकान के अलावा कुछ था ही नहीं| चुनाव प्रणाली ने आपस का भाई चारा भी ख़तम कर लिया था| गाँव में गुटबाजी आम हो गई थी| यह गुटबाजी दोनों पक्षों को हवा देने लगी| परिणाम स्वरुप बेटा परिवार से बहिष्कृत कर दिया गया|

       कुछ दिन कैलाश अपने ससुराल में ही रहा |परन्तु गुटबाजी का शिकार हो उसे गाँव भी छोड़ना पड़ा |वह अपनी सास , पत्नी और बच्चों के साथ नजदीक ही शहर में आ गया| यहाँ जीविका चलाना और भी कठिन हो गया था| डाक का काम छूट गया था| गाँव की जजमानी भी नहीं रही थी| और मकान का किराया भी देना पद रहा था|कम से कम गाँव में मकान किराया तो नहीं देना पद रहा था| अब रेशमा से वह रेशमी मिश्रा हो गई थी|उसने अपना मुस्लिम परिधान त्याग साडी पहनना आरम्भ  कर दिया था| जुबेदा हमेशा सूट सलवार ही पहनती थी| हाँ वह घर से बाहर कम ही निकलती थी|

       रेशमी घर में ही सिलाई और छपाई का काम आरम्भ किया | उसने अपना स्वयं सहायता समूह बनाया और जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण से प्रशिक्षण लिया|उसने एक बैंक से ऋण ले कर अपना काम आरम्भ किया| उसके पास खोने को तो कुछ था ही नहीं |निडर हो आत्मीयता से काम आरम्भ किया| आरम्भ में उसके साथ एक मोहल्ले की महिलाए जुडी|उसके उत्पाद उत्कृष्ठ गुणवत्ता के थे | लोंगों ने काफी पसंद किया| जिला स्तर की प्रतियोगता में  प्रथम स्थान पाया| इसके बाद उसे सूरजकुंड मेले में भी भाग लेने का मौका मिला| वहां पर उसकी मुलाक़ात   राजस्थान से आई रुमा देवी से हुई| रुमा देवी को अपनी हस्तकला की प्रदर्शनी का पहला अवसर दिल्ली के फैशन शो में मिला| विभिन्न तरह के कपड़ो और साड़ियों पर उनकी कशीदाकारी की इन शो में प्रदर्शनी की गई| इसके पश्चात राजस्थान हेरिटेज वीक जयपुर के फैशन शो में भी रूमा देवी ने भाग लिया| अब तक इन्हें कोई ख़ास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई|अगली बार राजस्थान स्थापना दिवस पर आयोजित मेगा शो की फैशन प्रदर्शनी में रुमा शामिल हुई|. यह शो 112 देशों में प्रसारित किया गया था| राजस्थानी वेशभूषा को इस बार अच्छी पहुँच मिली और कई बड़े फैशन डिजायनरों के आर्डर आने लगे| मेहनत, संघर्ष और सफलता का मिश्रण बनी रूमा से रेशमी काफी प्रभावित हुई|उसने अपने उत्पादों में और निखार लाया और काफी संख्या में महिलाए उसके समूह से जुड़ने लगी| अब वह राजस्थानी हस्तशिल्प जैसे साड़ी, बेडशीट, कुर्ता समेत अन्य कपड़े लंदन, जर्मनी, सिंगापुर और कोलंबो तक भेजने लगी|

       रेशमी की सफलता की  कहानी आम चर्चा का विषय बन चुकी थी| कई मुस्लिम समुदायों ने उसे अपनी और खींचने की कोशीश की | इस विवाद के बाद रेशमा से रेशमी तक की कहानी सार्वजनिक हो गई| परतु इससे उसको कोई फर्क नहीं पडा |उसके समूह में सभी समुदायों की महिला आने लगी| मिश्रा जी भी बेटे बहु को अपना कहने लगे| अचानक एक दिन जुबेदा का देहांत हो गया| दोनों समुदायों ने अपने अपने रीती रिवाजों के अनुसार अंतिम क्रिया करने पर जोर दिया| प्रशाशन के हस्तक्षेप से ही धार्मिक संघर्ष होते होते टला| अंतिम फैसला रेशमी पर ही छोड़ दिया गया|

       दोनों समुदायों की सभा ने फैसला लिया  की जुबैदा जन्म और शादी के बाद भी मुस्लिम ही थी अतः उसका अन्तं संस्कार मुस्लिम रीती से किया जाना चाहिये| इस फैसले का कैलाश स्वागत किया| रेशमी ने मृत्यु  बाद की रस्में पूरी की | इसके बाद की रस्म सूहा और अरबिन कैलाश ने निभाई| हालाकि कैलाश इन सब से परिचित नहीं था परन्तु मुस्लिम समुदाय से प्रबुद्ध व्यक्तियों की सलाह अनुसार किया| कैलाश ने सभी वाजिब कार्य किये| यह घटना हिन्दू मुस्लिम एकता की एक मिसाल बन गया| समय गुजरने के साथ साथ कैलाश और रेशमी की कहानी लोग भूल गए थे |      

टीस

                       टीस

 


प्रस्तावना

 

      समाज में व्यापत आर्थिक,धार्मिक,जाती और लैंगिक असमानता मानव जाति पर एक कलंक हैं | इसका कारण कोई भी हो परन्तु मानव जीवन पर इसका असर व्यापक होता है| जन्म लेना अ मरना मनुष्य के वश में नहीं है , परन्तु इन दोनों घटनाओं के मध्य समय बिताना कभी कभी काफी दूभर हो जाता है और कभी समय कब गुजर गया पता ही नहीं चलता |यही असमानता मन में एक खटास पैदा कर देती है| यह खटास एक लम्बे संघर्ष को जन्म देती है| संघर्ष की परिणिति सफलता और असफलता में से एक हो सकती है| असफल आदमी पुनः प्रयास करता रहता है तो सफलता उसकी सभी शिकायते दूर कर देती है| परन्तु असफलता में में एक टीस पैदा करती है| इसकी परिणिति जाति संघर्स ,धार्मिक उन्माद, और अन्य सामजिक विकृतियों को जन्म देती है| राजनैतिक लकड़ियाँ इसको दावानल में परवर्तित कर देती हैं|  राजनीतिक दल इस को भुनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ती| कोई भी दल इसके समाधान में रूचि नहीं रखता | सभी घाव को हरा रखने की कौशिश करते हैं| परन्तु समय सभी घाव भर देता है| जिन नेताओं को हम अपना आदर्श समझते है वे केवल स्वार्थ की रोटियां सकतें है|

      इस तरह की मानसिकता दिल में एक टीस पैदा करती है| जिसे हम अपना कर्णधार समझते है वे केवल अवसरवादी निकलते है| समाज सेवा में भी अपनी सेवा करते है |सामजिक असमानता की वेदना से निकली टीस ही इस पुस्तक की जन्मदात्री है| आशा है पाठकों में चेतना जगाने के साथ पुस्तक पढ़ने में रूचि भी बनी रहेगी| पाठक अपने सुझाव इ-मेल के माध्यम से भेज सकतें है| E-mail – hemrajsharma@yahoo.com

 

 

मन के उदगार





हेम राज शर्मा, लेखक

       अपनी बात कहना और लोगों को समझा पाना दोनों में काफ़ी अंतर है| सभी के मन में उद्वेग आते है| बहुत कम लोग इनको होठों से बाहर निकाल पते है| ज्यादातर अपने विचारों को मन में ही दफ़न कर के रखते है| वह भी केवल इसलिए की कोई क्या कहेगा ? यह बात इस से काफी मिलती जुलती है की आप प्रथम बार मंच पर अपनी बात कहने आते है और कह नहीं पाते |जब एक बार आप का डर निकल जाता है तो आप निर्भीक हो कर अपनी बात कह जाते है| यह मेरी सातवी पुस्तक है | पिछली पुस्तकों पर पाठकों की मिलिजुली प्रतिक्रियाये रही है| निसंदेह पाठकों ने मुझे रास्ता दिखाया है|और इन प्रतिक्रियाओं से मुझे एक नया रास्ता मिला है| मई आप सभी का आभार प्रकट करता हूँ| और आशा रखता हूँ की भविष्य में भी आप का सहयोग मिलता रहेगा| यह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी|

 

धन्यवाद

 

 

 

      जब हमसे एक दोस्त बिछुड़ जाता है तो हम दूसरा सहारा ढूंढ लेते है| एक रिश्ते में दरार आ जाती है तो हम दूसरा सहारा तलास लेते है| ठीक उसी तरह जैसे हवा के कम दबाव वाली जगह पर अधिक दबाव की हवा आ जाती है| और इसी तरह प्रकृति अपना संतुलन बनाये रखती है|

      समाज में भी जब सम्बन्ध विच्छेद होता है तो कालांतर में दूसरी और से उसकी भरपाई हो जाती है| जाती,वर्ग, समाज, और धार्मिक अंतर मानव निर्मित है| प्रक्रति इस अंतर को पाटने का काम करती है और मनुष्य इस अंतर को और बढाता  है| सामजिक उत्पीडन से मन में एक खटास पैदा होती है और यह बगावत को जन्म देती है| रह रह कर उठाने वाली पीड़ा में के घाव नहीं भरने देती और समय असमय दिल में एक टीस बन कर उठती है| यह टीस कुछ कर गुजरने को प्रेरित करती है| सामाजिक बंधनों को तोड़ने को विवश हो उठाते है | समाज से बगावत आपको हाशिये से बाहर कर देता है| सभी शांतिपूर्वक रहना चाहते  है ,परतु परिस्थितियां बगावत करने को मजबूर कर देती है| बगावत के विरुद्ध बुलंद आवाज ही नया रास्ता दिखाती है| मानव प्रकृति आमतोर पर सहनशील होती है , परन्तु अति उसे मुखर कर देती है| वह व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने को मजब उर हो जाता है| कभी कभी ताकतवर शक्तिया उसकी आवाज सदा सदा के लिए बाद कर देती है| कभी कभी बुलंद आवाज समाज के नियमों को बदलने में कामयाब हो जाती है| इससे परिवर्तन के नए आयाम स्थापित हो जाते है| लेकिन सतत प्रयास ही सफलता का रास्ता दिखाते है|

      इतने परिवर्तन के बावजूद समाज में पुत्र मोह को कम नहीं किया जा सका है| लड़कियों को दोयम दर्जा ही दिया जाता है|जबकि इसे अनेकों उदहारण देखने को मिल जाते हैं जब बुढापे का सहारा लडकिया बनी हैं| लड़कों ने बूढ़े माँ-बाप से किनारा किया है | परन्तु समाज में बिना बदलाव के यह अंतर कम नहीं किया जा सकता है|इसमें कुछ धार्मिक मान्यताएं ,कुछ सामाजिक रीति रिवाज, और कुछ समाज में व्याप्त मनोवृति भी काम करती हैं| इसको समय कि ब्यार ही बदल सकती है| यह एक मंद प्रवाह से ही होता है| अब समाज धीरे धीरे प्रेम विवाह और  अंतरजातीय विवाह को स्वीकार रहा है| गले तो नहीं उतर रहा परन्तु समाज धीरे धीरे बिना शादी के साथ रहने पर कोई एतराज नहीं कर रहा| यह सामजिक समरसता और रीति रिवाजों में बदलाव का आरम्भ है| बाप का नाम बताना भी अनिवार्य नहीं है|

       माता पिता की असामयिक मृत्यु के बाद निम्बो का कोई सहारा नहीं था| चाचा चाची ने निम्बो को अभागिन बता किनारा कर लिया| वह अपने ननिहाल में रहने लगी|हम उम्र मामा के बच्चों जितना प्यार तो नहीं मिला परन्तु इसके अलावा कोई चारा नहीं था| परन्तु इस भेद भाव ने निम्बो के मन में एक टीस पैदा कर दी| यह टीस ही बगावत की जड़ बनी| निम्बो घर के काम में पूरा हाथ बटाती और इसके बाद अपनी पढ़ाई करती| जब की ममेरे भाइयों के पास पढ़ने और खेलने के अलावा और कोई काम नहीं था| मन तो निम्बो का भी करता की वह भी खेले परन्तु फुर्सत मिले तो | केवल एक ही जगह उसको शान्ति मिलती वह थी उसकी नानी की गोद| नानी प्यार तो भरपूर करती परन्तु हमेसा पक्ष अपने पोतों का ही लेती थी| यह उसकी भी मजबूरी थी|

      बच्चों के आपसी झगड़ों में दोष किसी का भी हो डाट निम्बो को ही पड़ती थी| इस भेद भाव ने निम्बो के तेवर और मुखर कर दिए थे| खानेपीने में अंतर,कपडे पहनने में अंतर, बाहर आने जाने में भी पाबंदी, इन सब के बावजूद घर का काम केवल निम्बो के लिए| भाई कोई गलती करे तो उसके लिए भी निम्बो ही जिम्मेवार |साथ में नानी का उपदेश भी सुनने को मिलता| निम्बो तू लड़की है तुझे तो यह सब सहन करना ही पडेगा| जैसे निम्बो अपनी इच्छा से लड़की बनी हो| क्या लड़की होना निम्बो का दोष है? निम्बो कभी अपने आप को और कभी अपने भाग्य को कोसती| और अन्त में अपनी नानी की गोद में मन हल्का कर लेती |

 

       नानी के स्वर्गवास  के बाद निम्बो का एकमात्र सहारा भी ख़तम हो गया| उम्र के साथ साथ निम्बो की जिम्मेवारिया और बंदिशें बढती गई | सामाजिक पाबंदियां भी बढती गई| लड़कों से मिलना जुलना बंद हो गया| प्रातः काल के साथ ही उसे इस प्रकार के दिशा निर्देश रोज सुनने को मिलते थे | इन सभी के बावजूद निम्बो पढ़ाई में अब्बल थी | अध्यापक उसकी कुशाग्र बुद्धि की प्रसंशा करते थे | भगवान एक सहारा छीन लेता है तो दूसरा सहारा उपलब्ध करवा देता है| अच्छे परीक्षा परिणाम की वजह से उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आई| पढ़ाई में रूचि उसे हमेशा आगे की और बढ़ाती जाती थी| उम्र और काम का दायरा बढ़ने लगा| अब वह खेत खलिहान में भी मदद करने लगी| यौवन की दहली पर लड़कों की नजर उसपर पड़ने लगी| खेत आते जाते उसको लड़के परेशान करने लगे| मामी उसी को डाट डपट कर संभल कर आने जाने की हिदायत दे देती| एल दिन खेत से आते समय एक लड़के ने उसको पकड़ लिया | उसकी आवाज सुन कर पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोंगों ने उसे बचा लिया| निम्बो रोटी बिलखती अपने घर आई | मामी को अपनी व्यथा कथा सुनाई|

       लड़का दबंग परिवार से था|  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और मामले को रफा दफा कर दिया गया| बदनामी के डर से इस घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया गया| इस घटना के बाद निम्बो सहमी सहमी सी रहने लगी| उसकी टीस और बढ़ने लगी| इस टीस को उसने अपनी ताकत बनाया | बाहर आना जाना और कम हो गया | अपनी पढ़ाई में और ज्यादा समय बिताने लगी| विद्यालय की अंतिम वर्ष की पढ़ाई के बाद मामा मामी ने उसकी शादी कर मुक्ति पाना ही उचित समझा| वह आगे पढ़ना चाहती थी परन्तु उसकी इच्छा का कोई महत्व नहीं था | मामा मामी की इच्छा को प्रभु का आदेश मान निम्बो अपनी ससुराल आ गई| वह एक गरीब परिवार में ब्याही गई थी| उसका पति मजदूरी करता था |घर में एक बूढी सास थी| निम्बो दिन भर घर गृहस्थी के कामें व्यस्त रहती और अपनी सास की सेवा करती|

       एक दिन निम्बो के चाचा आये और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कार्नर को कहा| निम्बो ने कागज़ अपने पास में रख लिए और एक दो दिन में लौटाने को कहा| चाचा को आशाओं पर पानी फिरता नजर आने लगा| परन्तु इन्तजार के अलावा उसके सामने दूसरा कोई रास्ता नहीं था| निम्बो ने सभी कागजों को ध्यान से पढ़ा और जाना की उसके पिता की जमीन पर इतने सालों से उसके चाचा खेती करते  आ रहें है उसको पता ही नहीं था | ना कभी उनको निम्बो की याद आई| आज खेती की जमीन को लौटाने की बजाय अपने नाम करवाने के कागज़ पर हस्ताक्षर करवाने आ गए| दो दिन बाद उसके चाचा पुनः आ गए और कागज़ माँगने लगे| निम्बो ने उनसे आग्रह किया की उसके हिस्से की जमीन उसके नाम करवा दी जाए| यह सुन चाचा के पैरों तले जमीन  खिसकने लगी| उनका पारा सातवें आसमान पर चढाने लगा| सात पुस्तों का वास्ता दे ,खान दान की नाक आदि का वास्ता दे उसे प्रभावित करने लगे| फिर कहने लगे की तेरे भात छुछक  भी हम ही भरेगें| कुछ अन्य रिश्तेदारों का भी दबाव बनाने का प्रयास किया गया| निम्बो ने एक ही बात कही की मेरे माता –पिता के स्वर्गवास के बाद यदि आप मुझे अपना समझतें तो मुझे अपने ननिहाल में नहीं जाना पड़ता| आप ही मेरा पालन पोषण करते| उस वक्त तो आपने आसानी से पल्ला झाड लिया | इतना तो मुझे भी याद आता है की मेरा बचपन ननिहाल में बीता और आप एक भी दिन मेरी खोज खबर के लिए नहीं आये| इतने दिनों से मेरे हिस्से की जमीन पर आप खेती करते आ रहे हो मुझे कुछ भी नहीं दिया| कम से कम मेरी शादी में कन्यादान  ही कर देते|

       काफी कुछ सुनने के बाद निम्बो के चाचा उदास मन वापिस लौट आये| निम्बो को जमीन ना देनी पड़े इसके लिए हर संभव प्रयास किये परन्तु काफी संघर्ष और विवाद के बाद निम्बो को अपना हक़ मिल ही गया| चाचा चची ने काफी मुह फुलाया परन्तु जमीन का बटवारा हुआ और निम्बो को उसका हक़ मिल ही गया| निम्बो को बटवारे के बाद कुए से दूर की जमीन मिली | यहाँ सिचाई संभव नहीं थी| यह जमीन कम उपजाऊ थी और रास्ते के साथ थी जहाँ आते जाते पशु आसानी से नुक्सान कर सकते थे| निम्बो ने जो मिला उसी में संतोष करना उचित समझा| निम्बो के भाग्य ने करवट ली और उसके खेत के साथ से ही राष्ट्रीय राज मार्ग निकल गया| इससे निम्बो की जमीन के भाव काफी बढ़ गए और सरकार की और से मुवावजा भी काफी अच्छा मिल गया था| सड़क से लगते जमीन के भाव आसमान छूने लगे| अब चाचा जी अपने फैसले पर पश्चाताप कर रहे थे |

       निम्बो अपनी गृहस्थी में काफी खुश थी|उसके दो सुंदर बच्चे थे| एक लड़का और एक लड़की| परन्तु उसकी ख़ुशी ज्यादा दिन नहीं चल पाई| उसके पति एक दुर्घटना में चल बसे| अब सास और बच्चों का भार निम्बो पर ही था| निम्बो ने अपने खेत की जमीन पर सड़क के साथ लगते दो गोदाम बनवाये और कृषि विपणन समीति को किराए पर दे दिए | किराए से उसकी अच्छी आमदनी होने लगी| इससे उसका गुजारा आराम से होने लगा| एक विधवा का जीवन अपने आप में ही एक अभिशाप है| परन्तु समाज सहारा देने की बजाय उसे और शापित कर देता है| सहारा देने की बजाय उसके रास्ते में और अवरोध खड़े कर देता है| उसके सामने नए नए सामजिक और धार्मिक प्रपंच रचे जाते है| इन रुकावटों को पार करों तो सामजिक और धार्मिक रिवाजो और प्रथाओं की दुहाई दे कर उसका रास्ता रोका जाता| कई बार निम्बो के मन में आता यह समाज किस काम का| इसे चाहिए की जरूरतमंद को सहारा दे परन्तु यह तो रुकावट पैदा करता है| परतु इस तरह के तानो की वह आदि हो चुकी थी| यह ताने उसकी टीस बढाते जा रहे थे |  निम्बो ने बच्चों को पढ़ाया और देर रात तक उनके साथ बैठ कर वह स्वयं भी पढाई करती रही| लड़का आई आई टी  करने लगा और लड़की ने एम् बी बी एस में प्रवेश ले लिया था |

       एक बार निम्बो अपने किसी काम से चंडीगढ़ से वापिस लौट रही थी की उसकी बस की टक्कर दूसरी बस से हो गई| जो सवारिया आगे बैठी थी उनको ज्यादा चौत आई | निम्बो को सिर  और सीने  में  ज्यादा चौत आई |घायल सवारियों को पीजी आई रोहतक में दाखिल करवाया गया| आसपास के लोगों ने और स्वाथ्य सवारियों ने घायलों की काफी मदद की | निम्बो की पहचान बस में साथ बैठे युवक से हो गई थी |लम्बे सफ़र में एक दूसरे से बातचीत और परिचय होना स्वाभाविक है| संयोग से उस युवक को कोई चोट नहीं आई| उसने निम्बो की काफी मदद की | निम्बो खुद करवट नहीं ले सकती थी| उसे अस्पताल में एक सहायक की नितांत आवश्यकता थी| नीरव ने उसे अस्पताल पहुंचाया  और जब तक निम्बो की देखभाल के लिए कोई नहीं आया वह उसके साथ अस्पताल में ही रहा| दुर्घटना की खबर निम्बो ने अपनी पुत्री और पुत्र को पहुंचाई| समाचार तो सास को भी मिल गया था परन्तु कर्कस शरीर उसका साथ नहीं दे रहा था| पुत्र और पुत्री एक संक्षिप्त मुलाक़ात के बाद अपने अपने सस्थान में पढ़ाई के लिए चले गए| अतः उसने रंजन से ही रुकने का आग्रह किया की वह ही उसका थोडा और साथ दे| रंजन ने अपने आफिस से छुट्टी ले कर निम्बो की खूब सेवा की | कुछ समय बाद निम्बो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह घर आ गई| रंजन उसको घर छोड़ने आया था| यहाँ रंजन ने देखा की निम्बो बिना मदद के अपना काम नहीं कर पा रही थी| उसकी सास इस अवस्था में नहीं थी की वह निम्बो की कुछ मदद कर सके| निम्बो को हर काम में मदद चाहिए |

       रंजन ने उसकी मजबूरी को समझा और रोज सुबह और सांयकाल निम्बो के घर पर आने लगा और रात को भी वहीँ रुकने लगा| रंजन ने निम्बो की लगभग पांच महीने दिल से सेवा की|  उसे शौच के लिए ले जाना स्नान आदि करवाना,दवाई और खाना खिलाना रंजन के काम थे | आरम्भ में तो निम्बो स्वयं करवट भी नहीं ले सकती थी| रंजन ने अपनी नौकरी और निम्बो की सेवा में तालमेल बैठा कर पांच माह तक सेवा की| इस दौरान उसने निम्बो की सास की भी खूब सेवा की | धीरे धीरे निम्बो काफी ठीक हो चुकी थी|वह अपना काम स्वयं करने लगी| रंजन ने अब घर आना जरूरी नहीं समझा और वह कई दिनों तक वह उनके पास नहीं आया| मा ने  फ़ोन पर उसको डाट लगाईं और उसी संध्या वह मिलने आ गया| माँ और निम्बो के कहने पर वह हर छुट्टी और सप्ताहंत वहां आने लगा|

 

      पड़ोसियों को यह नया रिश्ता खटकने लगा| और तरह तरह के नाम देने लगे| इन तानो ने निम्बो और रंजन की चाहत को और बढ़ा दिया| वे एक दूसरे को चाहने लगे| वह अस्पताल के अन्तरंग पलों को याद करने लगी| कोई भी रिश्तेदार या पडोसी अस्पताल में मदद को नहीं आये और जिसने मदद की वह भी उनको नहीं सुहाता | मदद भी की तो एक अनजान आदमी ने जिसका कोई रिश्ता नहीं ,बिरादरी भी दूसरी, उम्र में भी निम्बो से छोटा| जिसने अपनी छुट्टिया ले कर अस्पताल में अपनो से ज्यादा और उम्मीद से अधिक सेवा की| वह भी निस्वार्थ| कई बार वह निम्बो को घर से अस्पताल जांच के लिए ले गया और लाया| शौच के लिए ले जाना स्नान आदि करवाना,दवाई और खाना खिलाना कपडे धोना और बदलना  रंजन की दिनचर्या बंचुकी थी| उनकी आपसी हिचकचाट भी ख़त्म हो चुकी |कोई अपरिचित तो यह सब नहीं कर सकता था| अस्पताल के पांच महीने और उसके बाद घर पर निम्बो की सेवा से दोनों काफी नजदीक आ चुके थे | रंजन का साथ उसको काफी सकून देने लगा| दोनों एक दूसरे को चाहने लगे| वह भूल चुकी थी की वह विधवा थी| पुरुष का साथ पा उसकी सुनी बगिया में बहार आ चुकी थी| अब रंजन स्थाई तौर पर निम्बो के घर पर ही रहने लगा| पड़ोसियों  के पूछने पर वह उनका किरायेदार था| बच्चे और माँ यथास्थिति से परिचित थे| माँ भी रंजन की सेवा से खुश थी| वह निम्बो के परिवार का एक हिस्सा बन चूका था| निम्बो के यहाँ रहते ही रंजन की पदौनोती हो गई थी| अब दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे| साथ बाज़ार जाने आने लगे | बाहर घूमने जाने लगे | बच्चो के हालचाल पूछने भी दोनों जाने लगे|

       दोनों की घनिष्टता नयी कहानी लिखने लगी| अचानक रंजन दो दिन से घर नहीं आया| माँ ने निम्बो को पूछा क्या बात है रंजन क्यों नहीं आ रहा? निम्बो ने रुवासे मन से कहा ! कब तक हमारी सेवा करता रहेगा रंजन ? उसे भी तो घर परिवार चाहिए| माँ निम्बो की टीस समझ चुकी थी| उसने कांपते हाथ निम्बो के सर पर घुमाए और रंजन को बुलाने के लिए कहा| क्या बात है क्या तुम्हारी लड़ाई हो गई है? माँ ने निम्बो समझाया अब मैं कुछ दिनों की मेहमान हूँ | निम्बो का दिल भर आया और वह फफक फफक कर रोने लगी| माँ ने निम्बो को समझाया की अब तक के जीवन के सफ़र में समझ चुकी होगी सभी रिश्ते स्वार्थी है| इन सब के मध्य मुझे रंजन  का प्यार निस्वार्थ लगा| मैं चाहती हूँ की तुम रंजन से शादी कर लो| माँ के मुख से अचानक ये शब्द सुन कर निम्बो चौक गई और दौड़ कर अपने बिस्तर आ कर गिर पड़ी और सुबक सुबक कर रोने लगी|

       निम्बो के मस्तिष्क में माँ के शब्द बार बार घमासान मचा रहे थे| वह इस के परिणाम की सोच रही थी| रंजन की क्या चाहता है? बच्चे क्या कहेंगे? समाज की प्रतिक्रिया क्या होगी? अचानक वह बिस्तर से उठी और तैयार हो कर रंजन के कार्यालय पहुँच  गई | यों तो निम्बो का आना कोई नयी  बात नहीं थी| कार्यालय में सभी जानते थे| लेकिन अचानक आने से रंजन भी चौक गया| वहां से दोनों एक पार्क में आ कर बैठ गए| और माँ के दिए सुझाव पर मंथन करने लगे| जीवन के किस पड़ाव पर किस रिश्तेदार ने क्या मदद की और कितनी ? पड़ोसियों ने छिटाकसी और ताने देने के अलावा कोई मदद की हो तो बताओ ? नहीं तो फिर इन की परवाह क्यों जो कभी कोई काम नहीं आये| निम्बो के बच्चे  अपनी अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले थे| एक बार निम्बो ने उन से उनके भविष्य की योजना के बारे में जानना चाहा तो दोनों ने बताया की दोनों विदेश में नौकरी करेंगे और वहीँ पर आगे की पढ़ाई करेंगे | निम्बो को अपना जीवन अन्धकार में लगने लगा| रंजन तो पहले से ही शादी करना चाहता था| निम्बो ही इस रिश्ते को नया नाम नहीं देना चाहती थी| कई दिनों तक मौन रहने के बाद दोनों वृन्दावन गए | वहां एकांत में बैठ कर दोनो ने मन का मेल धोया| निम्बो रंजन को कहने लगी मैं तुमसे दस साल बड़ी हूँ |मेरे शादी योग्य दो बच्चे भी है| वे कुछ  ही समय में अपने पैरों पर खड़े हो जायेंगे |ऐसे में मैं तुन्हें कोई संतान नहीं दे पाउंगी| रंजन ने कहा मैंने तुम्हारे साथ के अलावा और कोई इच्छा नहीं रखी| निम्बो ने कहा तुम्हारे माँ और बाप भी तुमसे कुछ आपेक्षाये राखी है| हमारी दोनों की जातियां भी एक नहीं है| रंजन ने कहा तबतक इन बातों से कोई समस्या नहीं आई तो अब क्यों? रंजन के जबाब ने निम्बो को निरुत्तर कर दिया| दोनों एक मंदिर में गए और वहाँ पर शादी कर ली|दोनों घर आये और माँ से आशीर्वाद लिया| घर के लिए कोई नयी बात नहीं थी| माँ और बच्चे इस से पहले ही अवगत थे| अब सामाजिक तौर पर वे वैवाहिक बंधन में बांध चुके थे|

        इस शादी के एक साल बाद ही माँ का देहांत हो गया था| लड़का यू. एस. ए. जा चूका था| लड़की ने आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर ली थी| रंजन सरकारी नौकरी करता था |उसने अपने सेवा रिकॉर्ड में नॉमिनी निम्बो को बना दिया था| सभी बैंक खातों में में भी एक दूसरे को नॉमिनी बना दिया था| |अब तक उसकी पदोन्नति भ हो चुकी थी| दोनों की गृहस्ती ठीक से चल रही थी| निम्बो के गाँव की जमीन पर कोई ध्यान नहीं जा रहा था|निम्बो का चाचा पहले से ही जला भुना बैठा था|उसने लमीन के रिकॉर्ड में हेरेफेरी करके निम्बो का हिस्सा बैंक में गिरवी रखा कर ऋण ले लिया था |उस जमीन पर एक लघु उद्योग की यूनिट लगा ली थी| रंजन को मैं अपने पारिवारिक मामले में नहीं लाना छह रही थी| रंजन और निम्बो के बीच पैसे के मामले में कभी कोई समस्या नहीं उत्पन्न हुई|दोनों ने अपने अपने वित्तीय संसाधनों का उपयोग किया था| यद्यपि रंजन की बैंक की पास बुक और चेक बुक दोनों निम्बो के पास रहती थी| रंजन का पूरा वेतन उसके खाते में जमा हो रहा था| रंजन का अपना कोई खर्चा तो था ही नहीं|

      निम्बो ने बैंक को इस हेरा फेरी की जान करी दी| और अपने वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भिजवा दिया| बैंक ने उस खाते में लेनदेन बंद कर दिया था | एक लम्बी प्रक्रिया के बाद निम्बो अपनी जमीन को ऋण मुक्त करवा पाई| निम्बो के चाचा की लगाईं लघु उद्योग की यूनिट बंद हो चुकी थी| उस पर काफी कर्ज हो गया था| अपनों के व्यवहार से निम्बो काफी परेशान थी| परन्तु विपरीत परिस्थितियों ने निम्बो को लड़ना सिखा दिया था|रिश्तों से उसका मोह भंग हो चुका था| उसका किसी से मोह नहीं रहा|अब वह निम्बो से निर्मोही बन गयी थी|

       रंजन की उम्र तीस पार कर चुकी थी|उसके मातापिता उसकी शादी करना चाह रहे थे | अनेकों रिश्ते आये परन्तु रंजन सभी के लिए मना कर देता |अंत में उसने खुलासा कर दिया की उसने निम्बो से शादी करली है| वस्तुस्थिति जान कर घर में सन्नाटा छा गया| हर प्रयास किया गया| परन्तु रंजन निम्बो को छोड़ने को तैयार नहीं था| इस बात की भनक निम्बो के चाचा को लगी | उसने हर प्रयास किया की निम्बो और रंजन का सम्बन्ध विच्छेद हो जाए | चाचा के दखल से दोनों और उग्र हो गए| और रंजन ने अपने परिवार से मिलना जुलना भी छोड़ दिया |

       एक दिन रंजन की बहिन रचना निम्बो के घर आ गई |और अपने भाई को शादी के लिए मनाने का आग्रह करने लगी| निम्बो ने बताया की उसने रंजन से शादी की है| वह उसे ही अपनी ग्रहस्थी बरबाद करने को कह रही है| मैं तुम्हारी भाभी ही हूँ|  तर्क में रचना निम्बो को नहीं मना सकी | अन्तमें वह निम्बो के कंधे पर अपना सर रख कर रोने लगी |निम्बो ने रचना को खाना अपने हाथ से खिलाया और उसकी वेदना को शांत करनी की कोशीश की| रंजन के आने से पहले ही रचना अपने घर लौट चुकी थी|एक साल तक कभी रचना और कभी रंजन की माँ निम्बो के पास आते रहे | निम्बो ने हर बार उनका यथोचित आदर सत्कार किया जैसे एक सास ससुर और ननद का किया जाता है|

       एक दिन रंजन के माँ-बाप सुबह सुबह ही निम्बो के घर आ गए|अब ही तक रंजन अपने काम पर नहीं गया था| अचानक उनको घर देख कर रंजन चौक गया| उसे लगा की वे पहली बार उसके यहाँ आ रहे है| परन्तु निम्बो ने हर बार की तरह सर पर पल्लू ले कर दोनों के पैर छुए और आदर के साथ बैठाया| उचित आदर सत्कार किया| इस अप्रत्याशित व्यवहार से रंजन चकित था|  संक्षिप्त परिचय के बाद रंजन अपने काम पर चला गया| निम्बो ने दोनों की खूब सेवा की |खाना खिलाने के बाद तीनो एक जगह बैठ कर बतलाने लगे| अवसर पा कर रंजन की माँ निम्बो के पास बैठी और अपना आँचल निम्बो के पैरों में डाल दिया| वह अपने लड़के की शादी करवाने का आग्रह करने लगी| निम्बो ने बड़े आदर और सत्कार के साथ माँ को उठाया और अपने साइन से लगाया| माँ कहने लगी मेरे एक ही बेटा है | तुम्हारे साथ रह कर मेरे वंश तो चलेगा नहीं| उसकी जवान बहिन भी जिद्द करके बैठी है|पहले भाई की शादी करो बाद में मैं  करवाउंगी| वह मुझसे दस साल बड़ा है| मानो तो तुम्हारे एक पोता और एक पोती है| भगवान् ऐसा ना करे शादी  के बाद भी  रंजन को कोई औलाद ना हुई तो ! रचना की भाभी मैं हूँ आप शादी की तैयारी कीजिये बाकी काम मैं देख लूंगी|

          माँ कहने लगी एक ही बेटा है| जब इसके भी संतान नहीं होगी तो  हमारा तो वंश ही ख़त्म हो जाएगा| हमारे बुढापे का सहारा ख़त्म हो जाएगा| इसे में हमारे जीने की इच्छा भी ख़त्म होती जा रही है| फिर हम दोनों में केवल सात साल का फर्क है|तुम्हे बहु समझू या सहेली| निम्बो एक माँ के दुःख को समझ चुकी थी |परन्तु उसकी स्वीकारौक्ति उसे स्वयं को अन्धकार में धकेल रही थी| अब उसका स्वार्थ आड़े आ रहा था| रंजन भी उसको नहीं छोड़ना चाह रहा था| अंत में निम्बो ने कुछ समय माँगा और इस का समाधान निकालने का आश्वासन दिया | निराश मन से रंजन के माँ-बाप घर से विदा हुए |उन्हें कोई समाधान की उम्मीद नहीं थी| उन्हें यह तो लड़ रहा था की निम्बो तो सम्बन्ध विच्छेद कर लेगी परन्तु रंजन दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं  होगा|

       अगली प्रातः रंजन की छुट्टी  थी | पूरे दिन दोनों मैं यही चर्चा होती रही  निम्बो ने कहा मुसकिल की घडी में निस्वार्थ हो कर तुमने मेरा साथ दिया |मेरे बच्चों ने तुम्हे स्वीकार कर ही लिया था| माँ के सुझाव पर ही हमने शादी की थी| और बच्चा भी नहीं करेंगे | यह बात पहले ही साफ़ हो चुकी थी| मेरे विचार से तुम्हे अपने माँ-बाप की इच्छा का सम्मान करना चाहिए | तुम्हे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए| मैं इतनी स्वार्थी भी बनना चाहती की किसी की भावना का सामान भी ना करू | मैं तुम्हे पूर्णतया इस रिश्ते से आजाद करती हूँ | अब मेरे अपने बच्चे भी शादी योग्य हो गए है|तुम्हारे साथ बिताये सुखद पलों को याद कर शेष जीवन बिताने की कौशिश करुँगी| हमारा प्यार निष्कलंक है| परतु माँ की पीड़ा मुझे रह रह कर परेशान कर रही है| मेरे मन मस्तिष्क  में एक अंतर्दिवंद मचा हुआ है| निम्बो की आँखों के सामने अन्धेरा छा गया और निढाल हो कर जमीन पर गिर गई| रंजन ने उसको बिस्तर पर लिटाया और पानी पिलाया| काफी मान मनोहर के बाद रंजन ने अपने माँ बाप की बात मानने को तैयार हो गया|

       लड़की पसंद करने को रंजन निम्बो को बुलाना चहाता था | परन्तु घरवाले उसका विरोध कर रहे थे | उन्हें डर था की लड़की पक्ष को क्या परिचय करवायेगे| निम्बो खुद भी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहती थी| रंजन अपनी माँ की इच्छा अनुसार शादी करने जा रहा था| काफी जिद्दोजहद के बाद निम्बो रंजन के लिए लड़की देखने गयी | दुल्हन के परिवार से निम्बो का क्या परिचय करवाया पता नहीं चला | परन्तु वे क्षण निम्बो की टीस को बढ़ा रहे थे | सगाई की रस्म में भाग ले निम्बो वापिस अपने घर आ चुकी थी| उसको भविष्य की चिंता हो रही थी| वस्त्र बिना बदले ही वह बिस्तर पर जा गिरी और तकिये में मुह छिपा कर रोने लगी| सुबह दूध वाले ने घंटी बजाई तब उसकी आँख खुली| दूध लेने के बाद निम्बो ने एक चाय बनाई और पीते पीते कभी अपने बारे में कभी बच्चों के बारे में और कभी रंजन के बारे में सोचती रही| निम्बो की मनोस्थिति से बच्चे बे खबर थे | एक बार पुनः वैधन्त्व निम्बो के भविष्य में झांक रहा था| समाज, परिवार और जाति से तरह तरह के आक्षेप निम्बो के मन को झकझोर रहे  थे | रिश्तेदार मेरी सम्पति पर नजर गडाये बैठे थे | निम्बो अपने भूत की भविष्य से तुलना करती जा रही थी|

      पक्षियों की चचाहट से पुनः निम्बो की तंद्रा टूटी और खड़ी हुई |निम्बो को इसे लग रहा था जैसे वह बुखार से उठी हो| वह रंजन के साथ बिताए दिनों को नहीं भुला पा रही थी| एक बार पुनः निम्बो की गृहस्थ की गाडी धीरे धीरे रेंगने लगी| अब रंजन की शादी हो चुकी थी| रंजन की तरफ से शादी का निमंत्रण आया था परन्तु निम्बो ने न जाना ही उचित समझा| शादी की सभी रस्मों के लिए निम्बो के पास रंजन का निमंत्रण आया परन्तु निम्बो नहीं समझ पा रही थी की यह निमंत्रण है या रंजन की तरफ से शिकायत|

       समय सभी घाव भर देता है| हरदिन परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती| किश्मत एक चक्र की तरह होती है जिसका एक हिस्सा ऊपर होता है और दूसरा नीचे रहता है| ये बारी बारी से अपना स्थान बदलते रहते  है| अब निम्बो की जिन्दगी सामान्य होती जा रही थी| एक दिन रंजन अपनी नयी दुल्हन के साथ मेरे हगर आ गया | निम्बो इस अप्रत्याशित आगमन  से चकित हो रही थी| दोनों की आवाभगत से निवृत हो कर चाय की चुस्की के साथ निम्बो दोनों से बतियाने लगी| निम्बो काफी सहज महसूस कर रही थी| अन्तमें रंजन ने कहा की मैंने इसे अपने पुराने सम्बन्ध के बारे में सब कुछ बता दिया है|यह सुन निम्बो आवाक रह गई| इसकी जिद्द के कारण ही मैं इसे  तुमसे मिलाने ले कर आया हूँ| अंजलि की उत्सुकता देख निम्बो दंग रह गई| सगाई के बाद अंजलि काफी बदल चुकी थी| वह पहले से अधिक आकर्षक लग रही थी| निम्बो की दुविधा थी की वह अंजलि को क्या कह कर संबोधित करे ? हर क्षण निम्बो की टीस बढ़ा रहा था| वह निम्बो से लगभग पंद्रह साल छोटी होगी| उनके आपसी संबंधों को जान कर भी वह सहज वर्ताव कर रही थी| दोनों की जोड़ी जैम रही थी|

       अचानक अंजलि ने मौन को तोडा और बोली दीदी आप शीघ्र ही एक खुश खबरी सुनोगी| निम्बो ने दोनों को मुबारकबाद दी | दीदी शब्द ने निम्बो के दिमाक में एक घंटा बजा दिया| वह सोचने लगी दीदी शब्द इतना  विस्तृत है या अंजलि का मन? इस शब्द में बहिन , सौत,भाभी,नन्द और सहेली जैसे किरदार समाये हुए है| रिश्ते की व्याख्या अपनी सुविधानुसार कर सकते है| काफी लम्बी वार्ता के बाद अंजलि ने जाने का आग्रह किया और निम्बोने उसे अपनी छोटी बहिन की तरह विदा किया| अंजलि ने जाते जाते निम्बो को घर आने का निमंत्रण दे डाला| जो निम्बो ने स्वीकार तो कर लिया परन्तु जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी| रह रह कर अंजलि का चेहरा उसकी आँखों के सामने आ रहा था| उसके मन के उद्वेग दीदी और सौत के अंतर को नहीं पात पा रहे थे| रंजन मुझे क्या संबोधित करेगा|

       इस उह्पोह में निम्बो अंजलि के घर नहीं गई| कुछ समय बाद रंजन के यहाँ एक लड़की ने जन्म लिया |इस ख़ुशी में निम्बो भी सम्मलित हुई| वहां निम्बो का परिचय अंजलि की दीदी के रूप में करवाया गया| जो अंजलि और निम्बो को काफी सहज करने लगा| सारे उत्सव में रंजन निम्बो के सामने नहीं आया| रंजन की बहिन को निम्बो ने अपने घर आने का निमंत्रण दिया| रंजन अब अपने नए परिवार में काफी खुश नजर आ रहा था| हमें अब हमारे रिश्ते को लेकर कोई चिंता नहीं थी| अब दोनों के मध्य दूरियां बढ़ने लगी | बच्चे बाहर बस गए थे | निम्बो एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थी|उम्र भी ढलने लगी थी| बुढापा अपने आप में एक बिमारी है| निम्बो की देखभाल के लिए कोई नहीं था| रंजन के माँ-बाप चल बसे थे |रंजन निम्बो से बेखबर था|एक दिन रंजन  निम्बो की मुलाक़ात अस्पताल में हुई | निम्बो के स्वास्थ्य को लेकर उसको काफी चिंता हुई| वह अपने साथ निम्बो को ले जाने की जिद्द करने लगा परन्तु निम्बो उनकी गृहस्थी में दखल नहीं करना चाहती थी|

      एक  दिन रंजन और अंजलि बच्ची सहित निम्बो का हाल चाल पूछने आ गए | निम्बो की दशा देख वे सभी वहीँ पर रहने आगये| निम्बो ने अपनी सम्पति रंजन की लड़की के नाम करदी| उसके बच्चे उसकी कोई खबर नहीं ले रहे थे | कुछ समय बाद निम्बो का स्वर्गवास हो गया | उसकी सम्पति से रंजन ने निम्बो मेमोरियल अस्पताल बनवा दिया| जहाँ केवल निम्बो का नाम उकेरा हुआ है|

 

 

 

 

Sunday, 5 September 2021

 

                                                              रहस्यमयी दुनियाँ

                                                                     मायोंग

     अनवी की छुट्टियाँ आरम्भ होते ही लाल चिड़िया उसे उसके विद्यालय की छत से ही ले गई | सभी विद्यार्थियों ने हाथ हिला कर अलविदा कहा |इस बार लाल चिड़िया उसे मायोंग गाँव ले कर गई लाल चिड़िया ने जो बताया उसका विवरण निम्न प्रकार से है |

     असम के मरिगाँव ज़िले का एक गाँव है जो 'काले जादू' के लिए प्रसिद्ध है। यह गाँव ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसा हुआ है और गुवाहाटी से लगभग 40 किमी की दूरी पर है। प्राचीन  काल में इसे 'काले जादू का केंद्र कहा जाता था जिसके कारण आज भी यह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है लाल चिड़िया ने अनवी को गाँव के नज़दीक एक झोपड़ी के पास उतारा जो पोबित्रो वन्य जीव प्राणी उद्यान के नज़दीक ही थी | वहां पहुँचते ही लाल चिड़िया अपने सामान्य आकार  में आ गई |  

उसने अपनी एक परिचित को आवाज़ लगाई| आवाज़ के साथ ही एक युवती जिसका नाम देवरी था बाहर आई| उसने हमारा हार्दिक स्वागत किया | देवरी ने पानी अभिमंत्रित कर के लाल चिड़िया पर छींटे मारे जिससे  लाल चिड़िया भी एक सुंदर युवती बन गई | अब उसका नाम रति था |

       वह जादू के प्रभाव से चिड़िया बनी हुई थी | अनवी से परिचय करवाया गया | गृह स्वामिन युवती का नाम देवरी था| असम में बिहू नृत्य काफी प्रसिद्ध है | असामी नृत्य  भी कई प्रकार के होते है | देवरी,मिस्सिंग और रति नृत्य काफी प्रसिद्ध है| इस नृत्य शैली पर ही उसका नाम रखा गया था| देवरी आकर्षक नाक नक्श की युवती थी |बिहु के दौरान ही  उसने अपने एक साथी के साथ विवाह कर लिया था | देवरी ने मयोंग गाँव में ही काला जादू सीखा था | अब अनवी भी दोनों के मध्य सामान्य महसूस कर रही थी| अनवी ने रति और देवरी से पूछा की आप दोनों का झुकाव काले जादू की तरफ क्यों और कब हुआ ?

     देवरी ने बताया की एक बिहू के नृत्य समारोह के दौरान ही मैंने शादी कर ली थी | मेरा पति भी काफी अच्छा नृत्य कर लेता था |  गृहस्थ के कुछ साल तो आराम से निकले परन्तु बाद में एक पड़ोसन ने मेरे पति को काला जादू के प्रभाव से एक मेंढा बना लिया | वह उसे मेंढा बना कर अपने घर में ही रखने लगी |

     मैंने काफी सालों तक अपने पति की  तलाश की परन्तु कोई सफलता नहीं मिली |मैने एक भैंस पाल ली और उससे अपना ख़र्चा चलाने लगी| अपने खेत में काम कर अपना गुजारा करने लगी | खेत से चावल और तालाब से मछली मिल जाती थीसुबह और सांयकाल घर के बाहर ही ताम्बुल , शराब और सब्जी बेच कर गुजारा करने लगी |देवरी के पति देवांग पड़ोसन के यहाँ मेंढा बन कर रह रहा था| रात्रि में पुरुष बना कर घर में रखती और दिन में मेंढा बना कर घर में बांध लेती थी  |

एक बार  मायोंग में एक काला जादू का सिद्ध तांत्रिक आया और देवरी ने उसको अपने पति के गुम होने की बात बताई| तांत्रिक ने सारा रहस्य बताया |उसने बताया की देवांग के बायें कान में एक सोने की मुरकी थी |मुरकी कान में पहनने की सोने की  बाली को कहते है |यह बात देवरी भी जानती थी| अब भी वह मुरकी मेंढे के कान में है| कुछ दिनों तक तो देवांग वापिस अपने घर आना चाहता था|   परन्तु अब पड़ोसन से उसे प्यार हो गया| अब वह दिन में भी आदमी बना रहे तो तुम्हारे पास नहीं आना चाहता यह सुन कर देवरी को काफी दुःख हुआ | उसे  मेंढे के कान की मुरकी पहचान कर  यकीन हो गया की वह देवांग ही है जो मेंढा बना हुआ है| 

      इसके बाद देवरी ने बूढ़े मायोंग में योनिकुण्ड में कठिन साधना की और काला जादू से अपने पति और पड़ोसन को पक्षी बनाया और जातिन्गा की वादियों में टकरा कर दोनों को मार दिया | यहाँ से लगभग 300 किलोमीटर दूरी पर  जातिन्गा नामक एक जगह है |

 


जातिन्गा

 

      जातिन्गा एक रहस्यमयी जगह है |यहाँ पर हर साल सैकड़ों पक्षी आते है और तेज़ रफ़्तार से पेड़ो और इमारतों से टकरा कर आत्महत्या करते है जातिन्गा  नदी घाटी  का  गाँव भारत के असम राज्य के दीमा हसाओ जिले में स्थित है। यह गुवाहाटी से 330 किलोमीटर दक्षिण में है। इस गाँव में लगभग 2,500 खासी-पन्नार आदिवासी लोग और कुछ असमिया बसे हुए हैं। पक्षियों की रहस्यमयी मौत के लिए यह गाँव प्रसिध्द है।मानसून के अंत में विशेष रूप से चांदनी और धूमिल अंधेरी रातों में शाम 6   और 9:30 बजे के बीच पक्षी अंधेरे आसमान से बाहर निकलना शुरू कर देंते हैं क्योंकि वे रोशनी के लिए आकर्षित होते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बांस के डंडों का उपयोग करके इन घबराए हुए पक्षियों को पकड़ लिया जाता है। स्थानीय आदिवासियों ने इस प्राकृतिक घटना को लोंगों को  आतंकित करने के लिए आकाश में उड़ने वाली आत्माओं का नाम दिया था । इस घटना के शिकार में केवल एक ही प्रजाति के पक्षी  नहीं  होते,  विभिन्न प्रजातियों के पक्षी मारे जाते है | मरने वाले पक्षी वय उम्र के होते है | 1960 के दशक में यह घटना विश्व के सामने आई |घना कोहरे  और उच्च गति की हवाओं के कारण पक्षी भटक जाते है पक्षी, ज्यादातर किशोर और स्थानीय होते है , अपने वेग से तेज गति की हवाओं से परेशान होते हैं। अशांत पक्षी रोशनी की ओर उड़ते हैं, ऊँचे मकानों और पेड़ो से टकरा कर मारे या घायल हो जाते हैं।

  जातिन्गा, एक छोटा आदिवासी गाँव और असम का एकमात्र हिल स्टेशन है |यह  साल के कुछ हफ्तों के दौरान पक्षियों की रहस्यमय आत्महत्या के लिए जाना जाता है।  पक्षी वैज्ञानिक  इस रहस्य को जानने और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जतिंगा में उन हफ्तों में पक्षी आश्चर्यजनक व्यवहार क्यों करते हैं?

 

      जातिन्गा केवल  पक्षियों की मौत के बारे में ही नहीं जाना जाता है। जातिन्गा मधुरभाषी  लोगों के लिए , संतरे, अनानास, और चारों ओर सांस लेने वाले प्राकृतिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध हैं। यह धरती पर  स्वर्ग है | हस्यमयी पक्षियों की घटना ने जतिंगा को पहाड़ी हाफलोंग से केवल नौ किमी दूर असम में दीमा हसाओ का जिला मुख्यालय बना दिया है, जो विश्व में प्रवासी पक्षियों के अजीब व्यवहार के लिए प्रसिद्ध है| इस प्रकार की घटना  सितंबर से नवंबर के महीनों के दौरान होती है। आसामी कवियों और लेखकों ने अपनी रचानाओ में इन  पक्षियों की कहानियों को बताने के लिए चुना है| । एक पुस्तक "लव विद जटिंगा "50 कविताओं का एक संग्रह है| इन कविताओं के  माध्यम से कवि एक ही सवाल पूछता है की जटिंगा के पक्षी इतने रहस्यमय तरीके से मौत को गले क्यों लगाते हैं| पाठकों को अपनी कविताओं के माध्यम से यहाँ की सैर  भी कराते है| यह गाँव  उदात्त बोरेल पर्वत (दक्षिणी असम में) की गोद में स्थित है।

     इन 50 कविताओं में से 24 कविताएँ इस गाँव के बारे में ही हैं| यहाँ के लोगपक्षी, घुमावदार रास्ते, मीठी हवा और  इसकी मेहनत करने वाली महिलाओं का  इस पुस्तक में वर्णन है एक अन्य कविता  आने वाले पक्षियों का स्वागत करती है| उन्हें जीने दें और आकर्षण को बढायें| जटिंगा वैली में  पहाड़ की ढलान पर खड़ा वॉच-टॉवर  सब का  स्वागत करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है की पक्षियों के बारे में जो कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए जतिंगा के पास आते हैं, कवि उन्हें पंख वाले स्वर्गदूत कहते हैं| यहाँ डोलॉन्ग, कोपिली और दियुंग जैसी कुछ नदियों बहती है |यहाँ का पनमूर झरना भी काफी चर्चा में रहा है | यह रहस्य विज्ञान अभी तक नहीं सुलझा पाया है|

       इसके बाद देवरी ने बताया की उसने भी सम्मोहन शक्ति से एक आदमी को अपने घर रखा था जो उसके खेत और तालाब पर काम करता था| साप्ताहिक बाज़ार में सामान बेच कर आता था| दस साल तक वह देवरी के पास रहा | देवरी ने घर की हर सुख सुविधा दी | परन्तु वह उसका मन नहीं बदल पाई | अंत में देवरी ने उसे बंधन से मुक्त कर दिया| जब वह लौट कर  अपने  पुराने घर गया तो उसकी पत्नी ने उसे स्वीकार नहीं किया|

      रति भी मुझे घायल अवस्था में पोबित्रो वन्य जीव प्राणी उद्यान  में  मिली थी| वास्तव में यह एक शेरनी है | जंगल में तीन शेरों में अपने अधिपत्य की लड़ाई हुई  और इस लड़ाई में वह घायल हो गई|  एक शेर वहीँ मारा गया और शेष दो घायल अवस्था में जंगल में चले गए | में घायल शेरनी को तो घर नहीं ला सकती थी| अतः लाल चिड़िया बना कर घर ले आई| एक सप्ताह के इलाज के बाद चिड़िया बिलकुल ठीक हो गई| इसके बाद मैने इसे वापिस जंगल में छोड़ना चाहा तो इसने मेरे पास ही रहना स्वीकार किया| हिंसात्मक जीवन से यह परेशान हो चुकी थी |अब यह चिड़िया बन कर मेरे पास रह रही है | मैंने इसे अपना आकर छोटा और बड़ा बनाना सिखा दिया है ताकि संकट के समय अपना बचाव कर सके | तंत्र साधना सिखाने के लिए इसे मैंने लड़की भी बनाया था जैसा की यह अब है |

     देवरी ने आगे बताया की मैं स्वयं काला जादू से किसी का नुक्सान नहीं करती और न ही इस को इजाज़त है |में काला जादु का प्रयोग लोक कल्याण के लिए करती हूँ | जो लोग तंत्र साधना और काला जादू से दूसरों का नुकसान करते है उनका अंत समय भी परेशानियों से गुजरता है

          मायंग' शब्द की उत्पत्ति की व्याख्या कई तरह से की जाती है जिसमें सबसे प्रमुख है, संस्कृत शब्द माया से इसकी उत्पत्ति । इसके अलावा दिमासा भाषा में मियाङ शब्द का अर्थ है हाथी।इस क्षेत्र में हाथी बहुत पाये जाते है | माना जाता है की मियाङ से मायंग बना है | इसी तरह माँ (शक्ति माँ) और 'अंग' मिलाकर भी इसकी उत्पत्ति  मानी जाती है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि मणिपुर के मोइरंग के मूल निवासी इस क्षेत्र में बसे हुए थे जिसके कारण इसे मायंग कहा जाने लगा।

     इस गांव को काले जादू तांत्रिक और चुड़ैलों के निवास के रूप में जाना जाता है। कहते हैं काले जादू से किसी पुतले पर सुई चुभोकर इंसान को तकलीफ़ दी जा सकती है। उसे वश में करके मन चाहा काम करवाया जा सकता है। इंसान को जानवर बनाया जा सकता है। यही कारण है कि आज भी काले जादू का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले नींबू, मिर्च, सुई, पुतला और ख़ौफ़ आता है।

            इस जगह के बारे में प्रसिद्ध, डरावनी कहानियां हैं, जैसे लोग का हवा में ग़ायब हो जाना है | पुरुषों को जानवरों में बदल दिया जाता है| जंगली जानवरों को जादुई रूप से तबाह किया जाता है। हालांकि इन सभी के लिए कोई स्पष्ट सबूत नहीं है| यहां स्थानीय और बुजुर्ग लोग दावा करते कि उन्होंने स्वयं मायोंग में ऐसी चीजें देखी हैं और इसलिए  इन कहानियों को सच मानते हैं। ऐसी एक कहानी मोहम्मद शाह और उनकी सेना की भी  है। ऐसा कहा जाता है कि 1330 के दशक के दौरान युद्ध के दौरान, मोहम्मद शाह के एक लाख घुड़सवार काले जादू और तंत्र विद्या  के कारण मायांग के पास ग़ायब हो गए और एक भी निशान पीछे नहीं छोड़ा गया।

      प्राचीन काल से  मायोंग भारत में जादू और जादूगरों  का केंद्र रहा है। और इस प्रकार  यहां मंत्र साधना के अभ्यास किए गए, जिनमें से नरबली, और पशु बलि सबसे प्रमुख था। देवी शक्ति की पूजा करने के अनुष्ठानों के रूप और  काले जादू की विभिन्न शक्तियों को प्राप्त करने के लिए नर बलि दी  जाती थी । मायोंग में हालिया खुदाई में तलवारें मिलीं है| यह माना जाता है की  इनका इस्तेमाल सदियों पहले मनुष्यों की बलि के लिए किया जाता था |मायोंग की अधिकतर आबादी काला जादू जानती है और इनका का अभ्यास करती है। जब आप यहां जाते हैं तो स्थानीय लोग आपकी हाथ की रेखाएं पढ़ने की पेशकश करेंगे। यहां पर कुछ लोग भविष्य वक्ता  के रूप में काम करते हैं और शीशे और टूटे गिलास के टुकड़ों का उपयोग करके किसी व्यक्ति के भविष्य की भविष्यवाणी करने का दावा करते हैं।

     भारत में काले जादू का प्रचलन यूं तो सदियों से रहा है। मगर असम का मायोंग गांव ऐसा है जिसे काले जादू का गढ़ माना जाता है। इस गांव का नाम लेने से भी आसपास के गांव वाले डरते हैं। यहां के हर घर में आज भी जादू किया जाता है। मान्यता है कि पूरे विश्व में काले जादू की शुरुआत यहीं से हुई थी।   बिमारियों को दूर करने के लिये काला जादू का प्रयोग  करते हैं | अब यहां काला जादू किसी को परेशान करने के लिए नहीं किया जाता। लोग यहां अब इसका उपयोग सिर्फ बिमारियों को दूर करने के लिए करते हैं। यहां अक्सर बीमार इंसान की पीठ पर थाली टिका कर मंत्र उच्चारण के साथ मिट्टी मारी जाती है और कहा जाता है यह बिमारियों को दूर करने का पारंपरिक तरीका है।

     साधना और मन्त्रों की पांडुलिपियां आज भी यहाँ  मौजूद हैं | यहां दो कुंड हैं  एक अष्टदल कुंड व दूसरा योनि कुंड। योनि कुंड पर हिंदू व अष्टदल कुंड पर बौद्ध अपनी तंत्र विद्या को सिद्ध करने के लिए साधना किया करते थे। यहां के संग्रहालय में 12वीं शताब्दी की कई पांडुलिपियां मौजूद हैं। ये तंत्र के वे कीमती दस्तावेज़ हैं जिनका मूल्य केवल इस भाषा को समझने वाले ही बता सकते हैं। एक जान कार के अनुसार इन लिपियों में उड़ने के लिए, किसी को मारने के लिए व वश में करने के लिए काला जादू किस तरह किया जाए ये सारी जानकारियाँ मौजूद हैं।

मायोंग में बूढ़े मायोंग नाम की एक जगह है जिसे काले जादू का केंद्र माना जाता है। यहां पर भगवान शिव व पार्वती के अलावा गणेश जी की भी तांत्रिक प्रतिमा है। जिसके सामने प्राचीन समय मे नर बलि दी जाती थी। इसके अलावा यहां योनि कुंड भी है जिसके आसपास कई मंत्र लिखे हैं। इसी जगह पर सबसे अधिक काले जादू के प्रयोग किए गए। स्थानीय लोग मानते हैं कि काले जादू की मंत्र शक्ति के कारण ये कुंड हमेशा पानी से लबालब रहता है।

         नकारात्मक तंत्र-मंत्रों द्वारा मानवीय जीवन को प्रभावित करना ही काला जादू है। यह एक जटिल प्रक्रिया है, जिसका प्रयोग दूसरों को हानि पहुंचाने लिए विशेष क्रियाओं द्वारा सम्पन्न किया जाता है। नकारात्मकता, लालच, निराशा, कुंठा, ईर्ष्या अक्सर लोगों को काले जादू की तरफ आकर्षित करती हैं। जिसका सबसे बड़ा शिकार समाज का अशिक्षित वर्ग बनता है। जो यह  क्रिया करता  है उसे तांत्रिक कहते  है। काली शक्तियों के लिए  पश्चिम बंगाल के बाद असम को काला जादू का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है। जहां तंत्र-मंत्र और गुप्त साधनाओं द्वारा इंसानी समस्या को खत्म करने का दावा किया जाता है।  मायोंग गांव काला जादू के क्षेत्र में काफी आगे माना जाता है। कहा जाता है यहां हर घर में गुप्त तंत्र साधनाएं चलती हैं। इसलिए आस पास के गांव मायोंग का नाम लेने से भी डरते हैं।

     इस गांव के बारे में कहा जाता है कि इसका संबंध महाभारत काल से हैं। कहा जाता है कि भीम का  पुत्र  घटोत्कच मायोंग का ही राजा था। हालांकि यह बात पौराणिक किवदंतियों तक ही सीमित है। जानकारों का मानना है कि काले जादू की शुरूआत इसी गांव से हुई है। इसलिए यहां दूर-दूर से लोग काला जादू, तंत्र विद्या सीखने के लिए आते हैं।लेकिन आसपास के गांव के लोग यहां आने से डरते हैं, उनका मानना है कि यहां उन्हें जानवर बना दिया जाएगा।

     मायोंग के लोग अपने बच्चों को खेती-बाड़ी के अलावा तंत्र-मंत्र सिद्धि और जादू की कला विरासत में देते हैं। वह कहते हैं कि हम किसी एक व्यक्ति को ही सिखा सकते हैं। इसलिए अपने परिवार के सदस्य को सिखाते हैं, बाहरी को नहीं। कहते हैं कि तांत्रिक  तो मंत्र से नाव तक डुबो देते थे। रोगों का उपचार करते हैं। आज भी इस गांव में देश के कई हिस्सों से लोग असाध्य रोगों के उपचार के लिए आते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि मायोंग के लोग अब ख़ुद इलाज के लिए काला जादू या मंत्र पर भरोसा नहीं करते, वे डॉक्टरों के पास जाते हैं।

     तांत्रिक बताते हैं कि उनके पास आया एक युवक दर्द से कराह रहा था। उन्होंने पीतल की भारी थाली को उल्टा किया और मंत्र पढ़ते हुए युवक की पीठ पर चिपका दिया। उसके बाद वह मंत्र पढ़ते रहे और उस थाली पर पूरी ताकत से भभूत फेंकते रहे, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिली।

     काफी देर बाद थाली फिसल कर पीठ से नीचे आ गिरी और इसी के साथ युवक का दर्द भी छू मंत्र हो गया | अपनी योग्यता  साबित करने के लिए तांत्रिक ने कई आश्वासन दिए | प्रमाण कोई नहीं था | उस थाली को फिर से युवक की पीठ पर चिपकाने के लिए कहा, लेकिन वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति  ऐसा नहीं कर पाया। इसी तरह तांत्रिकों  के पास उपचार कराने हरियाणा, कोलकाता, कर्नाटक सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं। वह मंत्र के ज़रिए चोर का पता बता देते है और चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लेते हैं।

          मंत्र से बाघ को भी वश में कर लेते है | मायोंग गांव के लोग अपने पूर्वज चूड़ा बेज की कहानियां बड़े चाव से सुनाते हैं। एक शिक्षक बताते हैं कि कोटिला बेज और लक्खी बेज 'लुकी मंत्र' के द्वारा ग़ायब हो सकते थे और 'बाघ बाधा मंत्र' से किसी गुस्साए बाघ को बंदी बना सकते थे।

     गाँव के एक अन्य सज्जन बताते है कीमायाराज मायोंगेर की कहानीनामक क़िताब में ऐसी कई घटनाओं का ज़िक्र किया है, जिनमें इस गांव के अनेक तांत्रिक मंत्रों से बाघिन को वश में करने, हवा में उड़ने, ग़ायब होने और वशीकरण की कहानियां लिखी हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मंत्र भी हैं, जिनके जरिए आप तीन घंटे का रास्ता एक घंटे में तय कर सकते हैं।

     बताते हैं कि इस तरह की घटनाएँ देखी कम हैं, सुनी बहुत जाती हैं। काला जादू के महारथी पेटुला बेज, लक्खी बेज और सुरा बेज मंत्र और साधना के ज़रिए ग़ायब भी हो जाते थे। उन्हें भी कई मंत्र कंठस्थ हैं। लेकिन वह चेतावनी देते  हैं कि केवल मंत्र जानने भर से आप ओझा नहीं बन सकते। मंत्र को सिद्ध करना पड़ता है।

     सभी भारतीयों का ये मौलिक कर्तव्य है कि वो वैज्ञानिक मनोवृती को बढ़ावा दें| लेकिन आज हम जो बात कहने वाले हैं, वो हमारे पहले विचारों  से मेल नहीं खाती| समाज की घटनाओं और किम्वदात्न्तियों में इस तरह की मनोवृति ज्यादा पाई जाती  है |

     गांव में कदम रखते ही आपको काला जादू से जुड़ी कहानियां सुनने के लिए मिल जाएंगी | जैसे जादू से इंसान का ग़ायब हो जाना या किसी जानवर के रूप में परिवर्तित कर देना | यहां के तांत्रिकों का दावा है कि वो मंत्रों के सहारे से खोई हुई चीज़ ढूंढ सकते  हैं| एक कटोरे में कुछ फूल डाल कर मंत्रोच्चारण करेंगे और कटोरा ख़ुद-ब-ख़ुद लुढ़कता चोर/खोई हुई वस्तु तक पहुंच जाएगा | जादू के सहारे ये कई बीमारियों को ठीक करने का भी दावा करते हैं

 

     मायोंग वासियों को अपनी कला पर गर्व है और उन्होंने इसेमायोंग ब्लैक मैजिक और व्हिच्क्रफ्त संग्रहालय,” गुवाहाटी में सहेज कर रखा है| इस संग्रहालय को नेशनल जियो ग्राफिक ने दुनिया के 10 अनोखे म्यूज़ियम की सूची  में रखा है

     यह गाँव ब्रह्मपुत्र नदी और पबित्रो वन्य प्राणी उद्यान से घिरा हुआ है | इस उद्यान में भारतीय एक सिंग वाले गैंडे विचरण करते है | यहाँ पहुंचते ही अनछुई और रहस्यमयी भूमि  पर आने का अहसास होने लगता है| हर साल यहाँ लगभग 2000 प्रवासी पक्षी आते है | पोबितोरा वन्य अभ्यारण्य ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर 38.85 वर्ग किमी बड़ा एक वन्य अभ्यारण्य है। यह भारतीय गैण्डे के लिए संरक्षित एक घास भूमी व आर्द्र भूमि क्षेत्र है।

          ये गांव काली शक्तियों के लिए इतना प्रसिद्ध है कि दुनियाभर से काला जादू पर शोध और सीखने के लिए लोग इस जगह पर आते है, हालाँकि इस काले जादू से इंसानों की बीमारियाँ दूर की जाती है इसलिए यहाँ पर हर साल हज़ारों लोग अपना इलाज कराने के लिए भी आते है |वही जानकारों का मानना है कि काला जादू दरअसल एक तंत्र विद्या है, जिसमे अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा की सहायता से किसी को जीवन दिया जा सकता है या किसी की तकलीफ़ को दूर भी किया जा सकता है

     हालाँकि कुछ स्वार्थी लोगो ने इस प्राचीन विद्या का गलत उपयोग करके इसे समाज के सामने एक गलत रूप में दिखाया है | जिसके कारण लोग इसे काली शक्तिया मानकर इनसे डरते है और यही वजह है कि लोग इस गांव को काले जादू का केंद्र मानकर यहाँ आने से कतराते है | क्योंकि वो मानते है कि इस गांव के लोग अपनी काली शक्तियों के दम पर किसी को भी ग़ुलाम बना सकते है|   


  काला जादू का नाम सुनते ही आपके दिमाग में भी अमावस्या की काली रात और उस काली रात में तांत्रिक बाबा मंत्र जप करते हुए दिखाई देते हैं| सभी का यही हाल है क्योंकि हमने इसे देखा ही ऐसे है जिसके चलते आपके दिमाग में सबसे पहले यही छवि बनती है| कई बच्चों को तो इस काले जादू के बारे में पता भी नहीं होता हैं| लेकिन भारत में ही एक ऐसा गाँव हैं जहां के बच्चे तक काला जादू करना जानते हैंवैसे तो ये सब करना गैर क़ानूनी है लेकिन फिर भी लोग इसमें यकीन करते हैं|

धुबड़ी की यात्रा

मायोंग के बाद लाल चिड़िया अनवी को धुबड़ी की यात्रा पर ले कर गई |धुबड़ी की जानकारी भी बड़ी रोचक और ज्ञानवर्धक रही |आइये आपको भी मेरे साथ धुबड़ी की यात्रा करवाते है |असम को हम बचपन से दो कारणों से जानते थे। कमरू-कमख्या और काला जादू। कामाख्या देवी का मंदिर का इलाक़ा पहले कामरूप कहलाता  था, अब यह जिले का नाम है। बचपन में कमरू-कमख्या और काला जादू ख़ौफ़ के पर्याय थे। तब मैंने सपने में भी मैंने सोचा था कि सेना की सेवा  के लिए दो साल  तक वहीं रहूँगा और काला जादू का केंद्र रहे धुबड़ी की भी यात्रा करुंगा।

     धुबड़ी तीन तरफ से ब्रह्मपुत्र और गदाधर नदियों से घिरा, गुवाहाटी और ढाका के लगभग बीच में बसा  असम का एक छोटा-सा शहर है । कहा जाता है यह नेताई धुबुरीन के नाम इस जगह का नाम रखा गया है , जो कभी काला जादू की प्रमुख जादूगरनी थी। उसके आतंक का आलम यह था कि जब राजा मान सिंह के पोते और औरंगज़ेब के सेनापति राजा राम सिंह की कैद से छत्रपति शिवाजी और उनके पुत्र आज़ाद हो गये तो औरंगज़ेब ने सजा स्वरूप उन्हें और उनकी पल्टन को असम पर अधिपत्य करने के लिए आदेश सुनाया। इस आदेश को सुनते ही सब कांप गये| नेताई धुबुरीन से बचना मुश्किल था  और नहीं गये तो नाफरमानी का डर भी था।

      राजा राम सिंह ने सिखों के नौ वें गुरु तेग बहादुर सिंह के पास जाकर साथ चलने का अनुरोध किया ताकि उनकी आध्यात्मिक शक्तियां थुबुरीन की काली शक्तियों से रक्षा कर सके। गुरु ने यह प्रस्ताव इसलिए स्वीकार कर लिया क्योंकि वे उस भूमि का दर्शन करना चाहते थे| यहां 1505 में गुरु नानक देव असम की कला, साहित्य जन-जीवन को गहराई से प्रभावित करने वाले गुरु शंकर देव से मिलने आये थे। राजा राम सिंह गुरु तेगबहादुर के साथ 1669 में धुबड़ी आए।

 

      गुरु ने नेताई धुबुरीन के हर वार को नाकाम किया। कहा जाता है कि धु्बुरीन ने पहले एक पेड़ को जड़ सहित उखाड़ कर गुरू पर फेंका और वार के नाकाम होने पर एक बड़ी सी चट्टान फेंकी| इस चट्टान पर ब्रह्मपुत्र नदी में लोग कपड़े धोते  थे । पेड़ -चट्टान अब भी उस जगह पर हैं। अंत में नेताई धुबुरीन की हार हुई । उसके बाद गुरु तेग बहादुर ने अहोम राजा चक्रध्वज सिंघा और राजा राम सिंह के बीच समझौता करवाया और   दोनों पक्ष के सैनिकों को पांच लाख टोकरी मिट्टी उस जगह पर डालने के लिए कहा जहां गुरू नानक देव बैठे थे ताकि एक टीला बन जाए और उस पर गुरुद्वारा बन सके। मैं जिस दिन धुबरी के इस गुरुद्वारे में पहुंचा, उस दिन पटना में उनके पुत्र और दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा था।

 

      धुबड़ी से पहले महामाया का प्रसिद्ध मंदिर है। जब मैं यहां गया तो प्रकृति के परिवेष में चुपचाप बैठा उसमें एकाकार होने की कोशिश करता रहा। लौटने से पहले पुजारी ने कहा प्रसाद ग्रहण करके जाएं | यहाँ बिना लहसुन-प्याज़ का बना पवित्र माँस भात का प्रसाद मिलता है। बताया जाता है की  यहां कम से कम बारह पशु-पक्षियों, भैंस, बकरी, कबूतर और हंस की बलि रोज दी जाती है| उन्ही का माँस बिना लहसुन-प्याज़ के  पका कर चावल के साथ प्रसाद के रूप में दिया जाता है। पांच सौ वर्ष पुरानी प्रथा है| मैं ठहरा शुद्ध शाकाहारी। इलायची दाना और सिंदूर लेकर देवी को प्रणाम किया और लौट आया| कामाख्या में भी जब जानवरों को बलि के लिए काटे जाते देखता हूं, तो परेशान हो जाता हूं।  

          तांत्रिक ,मंत्र साधना और ज्योतिष को हम विभिन्न रूप में जान सकते है | इन से  संक्षेप में परिचय करवाता हूँ |सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए इन को संक्षेप और वर्गीकृत रूप में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है

ज्योतिष विद्या

     ज्योतिष विद्या के कई अंग है जैसे सामुद्रिक शास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान, लाल किताब, अंक शास्त्र, अंगूठा शास्त्र, ताड़ पत्र विज्ञान, नंदी नाड़ी ज्योतिष, पंच पक्षी सिद्धांत, नक्षत्र ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष, रमल शास्त्र, पांचा विज्ञान आदि। भारत की इस प्राचीन विद्या के माध्यम से जहां अंतरिक्ष, मौसम और भूगर्भ की जानकारी हासिल की जाती है वहीं इसके माध्यम से व्यक्ति का भूत और भविष्य भी जाना जा सकता है।

     वेदों के छ: अंग है जिन्हें वेदांग कहा गया है। इन छह अंगों में से एक ज्योतिष है। वेदों और महाभारतादि ग्रंथों में नक्षत्र विज्ञान अधिक प्रचलित था। ऋग्वेद में ज्योतिष से संबंधित 30 श्लोक हैं, यजुर्वेद में 44 तथा अथर्ववेद में 162 श्लोक हैं। यूरेनस को एक राशि में आने के लिए 84 वर्ष, नेप्च्यून को 1648 वर्ष तथा प्लूटो को 2844 वर्षों का समय लगता है।वैदिक ज्ञान के बल पर भारत में एक से बढ़कर एक खगोल शास्त्री, ज्योतिष व भविष्यवक्ता हुए हैं। इनमें महर्षि गर्ग, आर्यभट्ट, भृगु, बृहस्पति, कश्यप, पराशर वराहमिहिर, पित्रायुस, बैद्धनाथ आदि प्रमुख हैं।

      ज्योतिष शास्त्र के तीन प्रमुख भेद है: 

           सिद्धांत ज्योतिष,

           संहिता ज्योतिष और 

           होरा शास्त्र।

      सिद्धांत ज्योतिष के प्रमुख आचार्य ब्रह्मा, आचार्य, वशिष्ठ, अत्रि, मनु, पौलस्य, रोमक, मरीचि, अंगिरा, व्यास, नारद, शौनक, भृगु, च्यवन, यवन, गर्ग, कश्यप और पराशर है। संहिता ज्योतिष के प्रमुख आचार्य मुहूर्त गणपति, विवाह मार्तण्ड, वर्ष प्रबोध, शीघ्र-बोध, गंगाचार्य, नारद, महर्षि भृगु, रावण, वराहमिहिराचार्य है। होरा शास्त्र के प्रमुख आचार्य पुराने आचार्यों में पराशर, मानसागर, कल्याणवर्मा, दुष्टिराज, रामदैवज्ञ, गणेश, नीपति आदि हैं।

वास्तु शास्त्र

     वास्तु शास्त्र को गृह निर्माण, महल निर्माण, पूल, तालाब आदि के निर्माण सहित शहर के निर्माण की विद्या माना गया है। प्राचीन भारत के प्रमुख वास्तुशास्त्री महर्षि विश्वकर्मा और मयदानव है।  भारतीय वास्तुशास्त्र में गृह निर्माण से संबंधित कई तरह के रहस्यों को उजागर किया गया है। जैसे कि भूमि कैसी हो, घर का बाहरी और भीतरी वास्तु कैसा हो। इसके अलावा घर के निर्माण के वक्त आने वाली बाधा के क्या संकेत हैं। भारतीय वास्तुशास्त्र एक चमत्कारिक विद्या है। इंद्रप्रस्थ और द्वारिका नगरी के निर्माण से यह सिद्ध होता है। बगैर किसी मशीनरी के वास्तु के माध्यम से जल को पहाड़ी पर चढ़ाया जाता था। इसके अलावा महल में सिर्फ एक जगह ताली बजाने पर उस ताली की आवाज़ महल के अंतिम कक्ष और बाहरी दरवाज़े तक भी पहुंच सकती थी।

      कहते हैं कि भवन-निर्माण के समय कारीगर के पागल हो जाने पर गृह-पति और घर का विनाश हो जाता है इसलिए उस घर में रहने का विचार त्याग ही देना चाहिए। इसके अलावा वास्तु के अनुसार ही धरती में जल और ऊर्जा की स्थिति का भी आकलन किया जा सकता है। दरअसल, भारतीय वास्तुशास्त्र एक चमत्कारिक विद्या है जिसके माध्यम से जीवन को बदला जा सकता है।

 

चौकी बांधना

     अक्सर ये काम बंजारे, गडरिये या आदिवासी लोग करते हैं। वे अपने किसी जानवर या बच्चे की रक्षा करने के लिए चौकी बांध देते हैं। जैसे गडरिये अपने बच्चे को किसी पेड़ की छांव में लेटा देते हैं और उसके आसपास छड़ी से एक गोल रेखा खींच देते हैं। फिर कुछ मंत्र बोल कर  चौकी बांध देते हैं। उनके इस प्रयोग से उक्त गोले में कोई भी बिच्छू, जानवर या कोई बुरी नियत का व्यक्ति नहीं आ सकता।

     इसी विधा का  प्रयोग लक्ष्मण ने सीता माता की सुरक्षा के लिए किया था जिसे आज लक्ष्मण रेखा कहा जाता है। दरअसल, चौकी बांधने का प्रयोग कई राजा महाराजा अपने खज़ाने की रक्षा के लिए भी करते रहे हैं। आज भी उनका खज़ाने इसी कारण से सुरक्षित भी है। रावण ने तो अपने संपूर्ण महल की चौकी बांध रखी थी।

      चौकी बांधने के कई तरीके होते हैं। चौकी किसी देवी या देवता की बांधी जाती है या नाग महाराज की। चौकी भैरव और दस महाविद्याओं की भी बांधी जाती है। कुछ लोग भूत प्रेत की चौकी बांधते हैं , तो कुछ नाग देवता की। कहते हैं कि कई गडे ख़ज़ाने की चौकी बंधी हुई है। माना जाता है कि बंजारा, आदिवासी, पिंडारी समाज अपने धन को ज़मीन में गाड़ ने के बाद उस जमीन के आस-पास तंत्र-मंत्र द्वारा 'नाग की चौकी' या 'भूत की चौकी' बिठा देते थे जिससे कि कोई भी उक्त धन को खोदकर प्राप्त नहीं कर पाता था। जिस किसी को उनके खजाने के पता चल जाता और वह उसे चोरी करने का प्रयास करता तो उसका सामना नाग या भूत से होता था।

 

पानी या खोई वस्तु खोजने की विद्या

 

     पानी खोजने वाले साधक  भारत में मिल जाएंगे। ये  नीम की टहनी, धातु की मुड़ी हुई छड़, दोलक आदि का उपयोग करके पानी की उपस्थिति की जानकारी देते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि वे कई मामलों में सही साबित होते हैं, और प्रशिक्षित भू-वैज्ञानिकों को भी मात दे देते हैं। साधको  का कहना है कि नीचे मौजूद पानी के कारण होनेवाले सूक्ष्म कंपनों या पानी के कारण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में होनेवाले परिवर्तनों को वे भाँप लेते हैं। कुछ साधक यह भी दावा करते हैं कि वे बता पाते हैं कि पानी खारा है या मीठा या वह बह रहा है या स्थिर है।

      इसी प्रकार ऐसे भी कई लोग हैं जो आंखें बंद कर किसी की भी खोई हुई वस्तु का पता बता देते हैं। यह काम वे आत्मसम्मोहन के जरिये करते हैं। यहीं काम आजकल पेंडुलम डाउजिंग के माध्यम से किया जाता है। 

      हमारे अवचेतन मन में वह शक्ति होती है कि हम एक ही पल में इस ब्रह्मांड में कहीं भी मौजूद किसी भी तरंगों से संपर्क कर सकते हैं, सारा ब्रह्मांड तरंगों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। उन तरंगों के माध्यम से हम जो जानना चाहते हैं या हमारे जो भी सवाल होते हैं - जैसे जमीन के अंदर पानी खोजना या कोई खोई हुई चीजों को तलाश ना उसे हम डाउजिंग कहते हैं। डाउजिंग किसी भी छुपी हुई बात को खोजने वाली विद्या है।

मंत्र विद्या

     तंत्र शास्त्र भारत की एक प्राचीन विद्या है। मंत्र शक्ति से भी कई तरह के कार्यों को संपन्न किया जा सकता है और उसी तरह मंत्र से भी मनचाही इच्छा की पूर्ति होती है। मंत्रों में तांत्रिक और साबर मंत्र को सबसे असर कारक माना जाता है| यंत्र कई प्रकार के होते है और अलग अलग कार्यों के लिए होते हैं जैसे लक्ष्मी प्राप्ति हेतु लक्ष्मी यंत्र और युद्ध में विजय प्राप्ति हेतु बगलामुखी यंत्र। 

      कई लोग अपने संकट को दूर करने और जीवन में धन, संपत्ति, सफलता, नौकरी, स्त्री और प्रसिद्ध पाने के लिए किसी यंत्र, मंत्र या तंत्र का सहारा लेते हैं। ये कितने सही हैं यह तो शोध का विषय है, लेकिन लोग इन पर विश्वास करते हैं। मंत्र की शक्ति के बारे में हर धर्म के ग्रंथों में लिखा हुआ है। हिंदू गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और बजरंग बली के मंत्रों के अलावा अथर्ववेद में उल्लेखित मंत्रों को सिद्ध और शक्तिशाली मानते हैं। इसके अलावा साबर मंत्रों की महिमा का वर्णन ‍भी मिलता है।

झाड़-फूंक

      मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान में भूत ओपरी पराई के इलाज के लिए प्रसिद्ध है | झाड़-फूंक कर लोगों का भूत भगाने या कोई बीमारी का इलाज करने, नजर उतारने या सांप के काटे का जहर उतारने का कार्य ओझा लोग करते थे। यह कार्य हर धर्म में किसी न किसी रूप में आज भी पाया जाता है। समाज में ऐसे व्यक्ति को ओझा कहा जाता है। कुछ ऐसे दिमागी विक़ार होते हैं, जो डॉक्टरों से दूर नहीं होते हैं। ऐसे में लोग पहले ओझाओं का सहारा लेते थे। ओझा की क्रिया द्वारा दिमाग पर गहरा असर होता था और व्यक्ति के मन में यह विश्वास हो जाता था कि अब तो मेरा रोग और शोक ‍दूर हो जाएगा। यह विश्वास ही व्यक्ति को ठीक कर देता था। कमाल की बात तो यह है की लोग करोना के इलाज के लिए भी झाडा लगाने का दावा करते है |

प्राण विद्या

      प्राण विद्या के अंतर्गत स्पर्श चिकित्सा, त्रिकालदर्शिता, सम्मोहन, टैलीपैथी, सूक्ष्म शरीर से बाहर निकलना, पूर्व जन्म का ज्ञान होना, दूर श्रवण या दृश्य को देखाना आदि अनेक विद्याएं शामिल है। इसके अलावा  प्राण विद्या के हम आज कई चमत्कार‍र देखते हैं। जैसे किसी ने अपने शरीर पर ट्रक चला लिया। किसी ने अपनी भुजाओं के बल पर प्लेन को उड़ने से रोक दिया। कोई जल के अंदर बगैर सांस लिए घंटों बंद रहा। किसी ने खुद को एक सप्ताह तक भूमि के दबाकर रखा। इसी प्राण विद्या के बल पर किसी को सात ताले में बंद कर दिया गया, लेकिन वह कुछ सेकंड में ही उनसे मुक्त होकर बाहर निकल आया। कोई किसी का भूत, भविष्य आदि बताने में सक्षम है तो कोई किसी की नजर बांध कर जेब से नोट ग़ायब कर देता है। इसी प्राण विद्या के बल पर कोई किसी को स्वस्थ कर सकता है तो कोई किसी को जीवित भी कर सकता है।

साधना

     ऐसे हैरतअंगेज़ कारनामे जो सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता उसे करके लोगों का मनोरंजन करना यह सभी भारतीय प्राचीन विद्या को साधने से ही संभव हो पाता है। आज भी वास्तु और ज्योतिष का ज्ञान रखने वाले ऐसे लोग मौजूद है जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। वैदिक गणित, भारतीय संगीत, ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्रहस्तरेखासम्मोहन,टैलीपैथी, काला जादू, तंत्र, सिद्ध मंत्र और टोटके, पानी बताना, गंभीर रोग ठीक कर देने जैसे चमत्कारिक प्रयोग आदि ऐसी हजारों विद्याएं आज भी प्रचलित है जिन्हें वैज्ञानिक रूप में समझने का प्रयास किया जा रहा है।     भारत में कई तरह की साधनाएं प्रचलन में रही। इनमें से कुछ साधनाओं का शैव और शाक्त संप्रदाय से संबंध है तो कुछ का प्राचीनकालीन सभ्यताओं से। ऐसे ही कुछ साधनाओं में शमशान साधना, कर्णपिशाचनी साधना, वीर साधना, प्रेत साधना, अप्सरा साधना, परी साधना, यक्ष साधना और तंत्र साधनाओं के बारे में सभी जानते हैं। उपरोक्त के अलावा भी हजारों तरह की गुप्त साधनाएं भारत में प्रचलित है, जिनमें से अधिकतर का हिन्दू धर्म से कोई संबंध नहीं लेकिन यह प्रचलित स्थानीय संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है।

योग

     कहते हैं कि नियमित यम‍-नियम और योग के अनुशासन से जहां उड़ने की शक्ति प्राप्त ‍की जा सकती है वहीं दूसरों के मन की बातें भी जानी जा सकती है। परा और अपरा सिद्धियों के बल पर आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनको देखकर हम अचरज करते हैं।

सिद्धि

      सिद्धि शब्द का अर्थ है सफलता। सिद्धि अर्थात किसी कार्य विशेष में पारंगत होना। समान्यतया सिद्धि शब्द का अर्थ चमत्कार या रहस्य समझा जाता है, लेकिन योगानुसार सिद्धि का अर्थ इंद्रियों की पुष्टता और व्यापकता होती है। अर्थात, देखने, सुनने और समझने की क्षमता का विकास।  सिद्धियां दो प्रकार की होती हैं|

           एक परा सिद्धि

           दूसरी अपरा सिद्धि । 

 

     विषय संबंधी सब प्रकार की उत्तम, मध्यम और अधम सिद्धियां 'अपरा सिद्धि' कहलाती है। यह मुमुक्षुओं के लिए है। इसके अलावा जो स्व-स्वरूप के अनुभव की उपयोगी सिद्धियां हैं वे योगिराज के लिए उपादेय 'परा सिद्धियां' हैं।

 

 

टैलीपैथी

     दूर संवेदन या परस्पर भाव बोध को आजकल टैलीपैथी कहा जाता है। अर्थात बिना किसी आधार या यंत्र के अपने विचारों को दूसरे के पास पहुंचाना तथा दूसरों के विचार ग्रहण करना ही टैलीपैथी है। प्राचीन काल में यह विद्या ऋषि मुनियों के पास होती थी। हालांकि यह विद्या आदि वासियों और बंजारों के पास भी होती थी। वे अपने संदेश को दूर बैठे किसी दूसरे व्यक्ति के दिमाग में डाल देते थे। टैलीपैथी विद्या का एक दूसरा रूप में इंटियूशन पॉवर है ।

 

     दरअसल हम सब में थोड़ी-बहुत इंटियूशन पॉवर होती है, लेकिन कुछ लोगों में यह इतनी स्ट्रांग होती है कि वह अपनों के साथ घटने वाली अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की घटनाओं को आसानी से जान लेते हैं। हालांकि अभी तक प्रामाणिक रूप से ऐसी कोई उपलब्धि वैज्ञानिकों को हासिल नहीं हो सकी है, जिसके आधार पर टेलीपैथी के रहस्यों से पूरा पर्दा उठ सकें।

     काला जादू कई रहस्यों और भ्रांतियों से भरा पड़ा है | यदि आदमी का मनोबल ऊंचा हो तो कोई समस्या नहीं आती| तांत्रिक लोग आम आदमी को मनोवैज्ञानिक ढंग से अपना शिकार बनाते है |जब मनोबल का स्तर न्यूनतम हो तो अपने घर में भी भूत दिखाई देता है | गलती से चाँद पर दृष्टि पड़ जाए तो उसमें भी भूत की आकृति दिखाई देने लग जाती है |रास्ते में पड़ने वाले पेड़ पोधो की आकृति और उनकी छाया भी डरावनी लगने लगती है |खेत के रास्ते में अचानक कोई जीव जंतु निकल कर  भागता है तो उस से भी डर लगने लगता है | इस के अलावा मूठ करना, वशीकरण, डायन साधना, काम साधना ,वीर साधना और चौकी साधना आदि कई नामों से जाना जाता है

      मायोंग गाँव में भ्रमण करते समय एक विचित्र वातावरण का अनुभव हो रहा था |अनवी अपनी सहेली के साथ निडर हो कर भ्रमण कर रही थी | तभी देवरी ने एक कांसी की थाली ली और इसमें पानी भरा | इसके बाद पानी को अभिमंत्रित किया जो मन्त्रों के प्रभाव से उबलने लगा | थोड़ी देर में पानी ठंडा और एक शीशे की तरह हो गया | अब शीशे में चित्र साफ़ साफ़ दिखाई दे रह थे | सबसे पहले देवरी ने अनवी को पोबोत्रो वन्य प्राणी उद्यान में वह बगीचा दिखाया जहाँ वह पिछली यात्रा में लाल चिड़िया,छोटे बंदर और एक फुट का एक सींगवाला गैंडे से मिली थी | देवरी कहने लगी की तुम्हारे पास एक तितली भी आई थी | ये सभी मेरे दोस्त है |ये सभी मेरी सम्मोहन शक्ति से सम्मोहित रहते है | हम कभी किसी को हानि नहीं पहुँचाते| उनके काले धागे खोलने के बाद सभी अपने अपने परिवेष में खुश है |जब हमें मिलना हो तो सभी इस बाग़ में आ जाते है |बंदर भी मेरे मन्त्रो से आकार में छोटा बड़ा हो जाता है| यह कामाख्या मंदिर के पास नदी में उमा शंकर मंदिर  के पास बीमार मिला था| इसका असली रंग सोने जैसा है| यहाँ  पाए जाने वाले बंदर सुनहरे रंग के होते हैं| उसके  उपचार के बाद मैं वापस इसको मंजुली  टापू में  छोड़ना चाहती थी |परन्तु  इसने  मेरे साथ रहना चाहा

 

 मैं  नदी किनारे बाग में इसको प्यार कर रही थी तभी एक तितली ने कहा क्या सारा प्यार इसको ही दे दोगी| मुझे भी अपना दोस्त बना लो |हमारी दोस्ती काफी जमी |देवरी ने तितली को अभिमंत्रित कर अद्र्श्ये होने की शक्ति प्रदान की और साथ ही वह जिस भी प्राणी पर बैठ जाये वह भी अदृश्य हो जाता है | इस प्रकार यह संकट में अपना बचाव कर सकती है |

     इन सब को देख लेने के बाद अनवी की इच्छा हुई की वह गुरुग्राम में अपनी मम्मी पापा को भी देखे | इस पर देवरी ने ऐसा करने से मना कर दिया | अनवी मायोंग और पोबित्रो के  रहस्यमयी संसार से विचलित हो गई थी |जंगली प्राणियों में इतनी प्रगाढ़ मित्रता और आपसी समझ से काफी प्रभावित हुई | अचानक उसे याद आया की उसकी छुटिया भी ख़तम हो रही है | कल उसे अपने विद्यालय भी जाना है | उसके आग्रह पर रति ने उसे दो घंटे की उड़ान के बाद घर पहुंचा दिया |रति को हाथ हिला कर अलविदा कहा|

     दो यात्राओं के बाद विद्यालय में अनवी चर्चा का विषय बन गई थी | पूरी का कक्षा ने अनवी को लाल चिड़िया से विद्यालय से जाते देखा था | इसके बाद का हाल अगली यात्रा में जानेगें |